बदायूं में डीएम समेत 258 नये कोरोना पाजीटिव केस मिले, पिछले सभी रिकार्ड टूटे

20_08_2020-corona_ldh_20646644
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं में डीएम समेत 258 नये कोरोना पाजीटिव केस मिले, पिछले सभी रिकार्ड टूटे
शहर में 124 नये कोरोना पाजीटिव केस मिले
उपनगरों और देहात में 134 कोरोना पाजीटिव बढ़े
जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1182 हुए
जिले में अब तक 5671 कोरोना पाजीटिव केस मिल चुके
1083 कोरोना सवंमित मरीज घरों में क्वारंटीन किए गए
मेेडिकल कालेज में मात्र 33 कोरोना संक्रमित रोगी भर्ती
जिले में आज 2146 लोगों की कोरोना जांच की गई
अन्य जनपदों के आज जिले में 22 लोग कोरोना पाजीटिव मिले हैं
जिले में आज 102 सेंटरों पर 4250 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया
बदायूं में एक के बाद एक अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पाजीटिव होते जा रहे हैं। पहले एडीएम व अन्य अधिकारी-कर्मचारी और अब डीएम दीपा रंजन भी कोरोना पाजीटिव हो गई हैं। वह घर में क्वारंटीन हो गई हैं। लगता है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारी पड़ गया है। अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी मतदान के बाद कोरोना पाजीटिव हुए हैं। यह सिलसिला बढ़ते ही जा रहा है।
शहर में आज 124 नये कोरोना पाजीटिव केस मिले हैं। अब आपको विस्तार से बताते हैं कि उप नगरों और ग्रामीण अंचल में कहां कितने केस मिले हैं। उझानी में 22, बिसौली में 19 सलारपुर में 17, उसावनां में 12, जगत में 12, अंबियापुर में 10, कादरचौक में 7, दहगवां में 6, वजीरगंज में 5, दातागंज में 4, म्याऊ में 3, समरेर में 2, इस्लामनगर में दो, आसफपुर में एक, सहसवान में एक कोरोना पाजीटिव केस मिला है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights