मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव, विकसित भारत बनाने के संकल्प का चुनाव है : संतोष सिंह

April 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लोकसभा चुनाव को जीतने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह ने पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रम योजना पूर्वक प्रभावी ढंग से संपन्न हो। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ पर मनाई जाए। पार्टी के आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, अन्नदाता सम्मेलन, बाइक रैली, टिफिन बैठक व डोर-टू-डोर कैंपेन आदि प्रस्तावित है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ इन अभियानों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचे और स्थानीय भाजपा प्रत्याशी को जीताकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का आवाहन करें। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल.वर्मा ने कहा वोट के लिए बूथ समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण होती है, समिति के पास एक-एक वोट का ब्यौरा होना चाहिए, जिससे हर मतदाता तक पहुंचने में दिक्कत न हो। साथ ही कहा लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनेगी, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है पर सिर्फ आंकड़ों पर विश्वास करके निश्चिंत नहीं बैठना है। साथ ही कहा निरंतर हमें जनसंपर्क की जिम्मेदारी उठानी होगी। शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, सामाजिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संगठन, युवा, किसान, महिलाओं सबसे सम्पर्क करना है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी के नेतृत्व में सुशासन एवं राष्ट्रवाद का उदाहरण स्थापित किया। आज कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है। गरीबो का कल्याण हमारी सबसे बडी प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक लाभार्थी से संपर्क कर लोकसभा के चुनाव में सफलता का नया इतिहास रचना है। हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है, हर काम को आगे बढ़कर करना है, हर बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ जाना है। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री अजीत यादव राजू भैया, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, हरिओम पाराशरी, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights