भारतीय जनता पार्टी ने मनाया 45वां स्थापना दिवस

WhatsApp-Image-2024-04-06-at-19.10.33-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष/ब्रज क्षेत्र प्रभारी/ एमएलसी संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पर पार्टी का झंडा रोहण कर स्थापना दिवस मनाया। केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कार्यकर्ता बीजेपी को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं, अपने जीवन, आचरण, प्रयासों से वो जनता का दिल जीतने का काम अविरत करते रहते हैं, कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में केन्द्र में सरकार बनी, कोई सोचता था देश के अंदर व्यापक जनसमर्थन को जोड़ने में कामयाब होगी और जन भावनाओं का जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था आज वो सपना साकार हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा राष्ट्र के प्रति हम सबकी एक मजबूत निष्ठा, अपने मूल्यों-आदर्शों के प्रति हमारा समर्पण भाव और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे उस व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सबके जीवन का एक ध्येय है, जिसके लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात की थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा की मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की योगी की सरकार, वे न सिर्फ देश के हर नागरिक की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं, बल्कि उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा राष्ट्र के प्रति हम सब की निष्ठा, अपने मूल्यों और आदर्शों के प्रति हमारे समर्पण का भाव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैठे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना ध्येय है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी व एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, हरिओम पाराशरी, मनोज कृष्ण गुप्ता, राजेश्वर पटेल, शिशुपाल शाक्य, विक्रांत यादव, अमित पाठक, जगदीश लोनिया, लाखन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत शर्मा, एमपी सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश धोबी, मनीष पंडित, पुरुषोत्तम टाटा, मुकेश तोमर, मेधावी यादव, मनीष राघव, आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय, जितेन्द्र सोनकर, मुकेश यदुवंश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights