सीएम योगी बोले- दुनिया के इस सपने को साकार करेगा भारत, इन मुद्दों को छूने से डरते थे अन्य दल

download-2024-04-06T184229.027
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार हो या फिर आतंकवाद अन्य दल इन मुद्दों को छूने से डरते थे। आतंकवाद दुनिया के लिए चुनौती है। आतंकवाद से दुनिया को मुक्ति मिलनी चाहिए। भाजपा इन के ही खात्मे के लिए मिशन में जुटी हुई है। आपके माध्यम से वह साकार होगा। आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे के सपने को साकार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को सहारनपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है। हमारे लिए संगठन ही सेवा है। पीएम मोदी ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की सेवा की थी। यही कारण है कि एक-एक कार्यकर्ता विकास का प्रतीक बनकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश की एक नंबर लोकसभा है। हम सौभाग्यशाली है कि हमनें बदलते भारत को देखा है। विकास का मॉडल क्या होना चाहिए, अब भारत दुनिया को यह दे रहा है। आज भारत अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दुनियाभर में जाना जा रहा है। चाहे नौजवानों को रोजगार देने की बात हो या फिर देश की आस्था के सम्मान की। कोई दिक्कत नहीं है, कोई बैरियर नहीं है, जो बैरियर थे, वे धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के एक समाचार पत्र में रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जो हम सबका ध्यान आकर्षित करती है। उसमें स्वीकार किया कि कैसे भारत ने पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे थे, कैसे आतंकियों को पस्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights