मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गाजियाबाद में 10 मार्च को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का जनरल वीके सिंह करेंगे शिलान्यास

March 9, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के प्रयासों से गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में आने वाली आखिरी अड़चनें दूर हो गई हैं, अब यह विश्व स्तरीय स्टेडियम जल्द बनकर तैयार होगा। यहां आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों से संघर्ष चल रहा था। स्टेडियम के लिए भूमि भी चिन्हित की जा चुकी थी। लेकिन कई कारणों से स्टेडियम का कार्य रुका हुआ था। जिसको अब गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर दूर करवा दिया है, देश की राजधानी दिल्ली सीमा से लगे गाजियाबाद में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में आने वाली सभी अड़चनें दूर कर दी है। बकायदा क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास 10 मार्च 2024, दिन रविवार को दोपहर 03 बजे राजनगर एक्सटेंशन में रेड कारपेट के सामने होने जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में बनने वाले स्टेडियम के निर्माण में हाईटेंशन लाइन और एफएआर से अड़चन आ रही थी। जो केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के प्रयासों से दूर हो गई हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एवं गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की उपस्थिति में 10 मार्च को शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया है। जनरल वीके सिंह ने कहा कि इस क्रिकेट स्टेडियम में 55 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। प्रथम चरण के दौरान चार सौ करोड़ तथा द्वितीय चरण के दौरान 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चारदीवारी निर्माण आदि के लिए साइट पर टेंडर अपलोड कर दिया गया है। अगले दो वर्ष 2026 तक स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।समय की जरूरत और आधुनिकता को देखते हुए स्टेडियम निर्माण का बजट बढ़ गया है। बीते नौ वर्षों के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की लागत में लगभग 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। अर्थात शुरुआत में जहां निर्माण लागत साढ़े तीन सौ करोड़ आ रही थी, अब वह बढ़कर साढ़े चार सौ करोड़ पहुंच गई है। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने कहा कि स्टेडियम के आरंभ होने से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बल्कि गाजियाबाद में आईपीएल मैच का आयोजन भी होगा। इस कार्य की रास्ता साफ होने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का सहयोग को लेकर आभार जताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights