कांग्रेस पूरे दम से जिला पंचायत के चुनाव में मैदान में उतरी है :ओमकार सिंह

unnamed (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस जमीनी लड़ाई की शुरआत कर दी ज्ञात रहे पूर्व में सत्ता में रही समाजवादी पार्टी ने 24 और बसपा ने पांच प्रतियाशियो को ही समर्थन किया है जनपद में कांग्रेस ने 34 प्रतियाशियो को अधीकृत किया कांग्रेस पूरे दम से जिला पंचायत के चुनाव में मैदान में उतरी है कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने जनपद में ही डेरा डाल कर प्रत्याशियों को जितने के लिए गुरुमंत्र दे रहे एवम प्रतियाशियो के लिए जनसपंर्क कर रहे है आज सोमवार को कांग्रेस के पुसगवां, सकरी जंगल, कदर चौक, शेखुपुर के ग्रामीण क्षेत्रो में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ अजय सारस्वत सोनी और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कांग्रेस के समर्थन में प्रतियाशियो के लिए वोट मांगे इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवम जनपद प्रभारी अजय सारस्वत सोनी ने कहा कि एकता की धुरी बनेगी  तथा केवल राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि मोदीजी का विकल्प केवल और केवल राहुलजी हैं। कोई और नहीं हो सकता। कांग्रेस और देश के लोग राहुलजी को देश का अगला प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि ‘‘आज दो मॉडल हैं…मोदी मॉडल (जिसमें वह) दिन में छह बार कपड़े बदलते हैं, अपने कपड़ों की क्रीज भी खराब नहीं होने देते, अपनी वेशभूषा पर जितना समय लगाते हैं शायद शासन पर उतना समय नहीं लगाते। दूसरा मॉडल है राहुल गांधी का, जो सादगी, सरलता और साफगोई पर आधारित है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी राजनीति में अपनी बेबाकी, पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए मशहूर हुए हैं। वह कठोर निर्णय लेने से भी कभी नहीं डरते।’’ पुसगवां से बबली सिंह, कादर चौक से रामवती, ककोड़ा वीरपाल गुर्जर, सकरी जंगल से अमरावती ने ग्रामीणों से वोट मांगे इस अवसर पर संचालन युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights