मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बटन दबाकर किया निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन

February 19, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग व निवेश से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। दुनिया भर के डाइनिंग टेबल पर भारत का कोई ना कोई उत्पाद जरूर होना चाहिए। पूरी दुनिया में भारत की पहचान बनी है। दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के साथ-साथ उद्यम प्रदेश भी बन गया है व देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है। वहीं बदायूँ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ एकत्रित हुए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि सात-आठ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में उद्यमी उद्यम लगाने से डरते थे क्योंकि हर तरफ लूटपाट व अराजकता का माहौल था लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है और उत्तर प्रदेश में निवेश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग व निवेश से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को 7 वर्ष हो रहे हैं उत्तर प्रदेश में रेड टेपिस्म से अब रेड कारपेट कल्चर बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध कम हुए व बिजनेस कल्चर का विस्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश में विकास व विश्वास का माहौल बना है। उत्तर प्रदेश का निर्यात दोगुना हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की पहली रैपिड रेल चल रही है और यह सब देखकर मुझे खुशी होती है क्योंकि मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं। उन्होंने कहा कि दुनिया भारतवर्ष को लेकर अभूतपूर्व रूप से सकारात्मक दिख रही है। उन्होंने कहा कि हर देश भारत की ग्रोथ स्टेटस को लेकर आश्वस्त है और विश्वास से भरा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की पहचान बनी है कि भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रही है। उन्होंने कहा कि उद्यमी चुनाव से पूर्व निवेश से कतराते थे लेकिन अब भारत उत्तर प्रदेश में इस मानसिकता को तोड़ा है और निवेश प्रस्ताव बड़े हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए नई सोच व नई दिशा भी चाहिए। सरकार हर नागरिक का जीवन आसान बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकान बनाए। कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसको सुनिश्चित कराया गया। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर जगह संचालित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के दरवाजे तक जा रही है व योजनाओं का लाभ दिलवा रही है।

उन्होंने कहा कि जब गरीबों को जब संबल मिलता है तो वह कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वःनिधि योजना से हजारों रेहडी, पटरी वालों को लाभ मिला है और इन लाभार्थियों में 75 प्रतिशत दलित, पिछड़े व आदिवासी लोग हैं और इनमें से भी आधी लाभार्थी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ बहनों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। देश में एक करोड़ बहने लखपति बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना से उद्यमियों व उत्पादों को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि भारत में टूरिस्ट हब बनने का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि खिलौने बनाने वालों को प्रोत्साहित किया गया। आज खिलौने का आयात कम हुआ व निर्यात में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व ग्रीन एनर्जी पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का हर परिवार सोलर पावर जनरेटर बन जाए इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ की गई और इसमें करीब 1 करोड लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें लाभार्थी स्वयं के बिजली सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन कर अपने घर में उपयोग कर सकते है व उसे सेल भी किया जा सकता है जिससे उनका धनोपाजर्न भी होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के डाइनिंग टेबल पर भारत का कोई ना कोई उत्पाद जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। कहां की देश के अन्य राज्य भी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़े तभी भारत विकसित भारत बनेगा। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से पांच सदियों का इंतजार खत्म हुआ और संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि कौटिल्य ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए भूमि, जनसंख्या व पूंजी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आज के उत्तर प्रदेश में यह तीनों चीजें प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जुलाई 2018 में हुई थी जिसमें 61,700 करोड़ रुपए के प्रस्तावों का शुभारंभ किया गया। द्वितीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जुलाई 2019 में हुई जिसमें 67,000 करोड रुपए के निवेश प्रस्तावों का शुभारंभ किया गया। तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि सोमवार को चौथा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्रचुर मात्रा में प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश से साथ-साथ उद्यम प्रदेश भी बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि निवेश विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश की नई पहचान है। आज का उत्तर प्रदेश सुरक्षा, सुशासन और विकास से जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश देश की जीडीपी में 9.5 प्रतिशत का योगदान करता है। देश का 55 प्रतिशत रेल व रोड नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है। ईस्टर्न पेरिफेरल आदि एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में ही है। उन्होंने कहा कि आज के उत्तर प्रदेश में भूमि, पूंजी, रोजगार व इच्छा शक्ति का अभाव नहीं है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश यानी उत्तर प्रदेश यह पहचान अब उत्तर प्रदेश की बन चुकी है। उन्होंने कहा कि देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मोदी के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि धन्य व पूज्य है। उत्तर प्रदेश की भूमि उद्यम व उद्यमिता की भूमि है। यह भगवान श्री राम व भगवान श्री कृष्ण की भूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री का विजन हमारा मिशन है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रयासरत है और भारत 05 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था मोदी के नेतृत्व में बनने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि सारे जगत में हिंदुस्तान की चर्चा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री के प्रयासों से विकास की बयार आई हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर फ्रेंडली एटमॉस्फेयर क्रिएट किया, जिससे निवेश प्रस्तावों का अंबार लगा। इन निवेश प्रस्ताव से रोजगार सृजन भी होगा। उन्होंने कहा कि यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी एक पाथ ब्रेकिंग सेरेमनी साबित होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक पटल पर भारत व उत्तर प्रदेश ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों को रिमोट का बटन दबाकर धरातल पर उतारा। इस अवसर पर उ0प्र0 की विकास यात्रा पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। माननीय मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इससे पूर्व बदायूं के डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जनप्रतिनिधियों का अधिकारियों ने मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु बनेगा और उत्तर प्रदेश विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति के जीवन को खुशहाली से भरने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में उद्यमी प्रदेश में उद्यम लगाने से डरते थे लेकिन आज उन्हें सुरक्षा का माहौल दिया गया और अब उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़े हैं। निवेश से प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजन होगा। युवाओं को स्वरोजगार लगाने का अवसर भी प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार आमजन का जीवन सरल व सुगम बनाने का कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हम कैसे हर व्यक्ति को अवसर प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि बदायूं के जरी-जरदोजी को भी आगे बढ़ने का कार्य किया गया है। कार्यक्रम के उपरांत जनपद के जनपद में 10 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले प्रकाश चंद गुप्ता व नितिन अग्रवाल तथा 10 करोड़ तक के निवेश करने वाले विभिन्न उद्यमियों को शाल ओढ़ाकर व पुष्प भेंट कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सम्मानित किया। उन्होंने परिसर में लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि फरवरी 2023 में राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 का सफल आयोजन किया गया था। जिसमें 27000 से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम में 38.78 लाख करोड़ से अधिक का निवेश तथा 1.12 करोड़ रोजगार निहित थे। इन प्रस्तावो को धरातल पर लाने की कार्रवाई विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 14000 से अधिक एमओयू जिसमें 10 लाख करोड़ का निवेश शामिल है तथा 33.50 लाख रोजगार निहित है। उन्हें शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं में 1900 करोड रुपए का निवेश का लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष 134 इकाइयों द्वारा 3862 करोड रुपए के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए जिसमें 7500 रोजगार निहित है। उन्होंने बताया कि जिसमें से 42 इकाइयों में 1328.35 करोड रुपए, रोजगार 3136 के एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं तथा इनमें से 10 करोड रुपए तथा 10 करोड रुपए से ऊपर के 10 निवेशक जिनकी धनराशि 1203.8 करोड रुपए में रोजगार 930 रोजगार निहित हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के उद्घाटन समारोह लखनऊ में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किए गए। जनपद की बिसौली, सहसवान, अंबियापुर, कादरचौक, दातागंज विकासखण्डों में भी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया व वहां भी माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारीगण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, आईटीआई व अन्य संस्थाओं से आए विद्यार्थी व आमजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights