केंद्र पर तंज, सीएम बोले- विधानसभा खत्म करना चाहते हैं ये लोग

download-6-8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दिल्ली। विधानसभा से केजरीवाल सरकार ने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। 54 वोटों को पाकर बहमत हासिल कर लिया है। सदन की कार्यवाही सोमवार 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले पर कहा कि हमें गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारी सोच को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। आगे कहा कि दिल्ली में प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। 54 यहां मौजूद हैं। तीन बीमार, दो जेल में, दो शादी में, और एक बाहर हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली के अस्पताल में दवा को रोकने का काम भाजपा ने किया। दिल्ली वालों का पाप लगेगा। दिल्ली के अस्पताल में पर्ची बनाने वालों को हटा दिया गया। दिल्ली में फरिश्ते योजना को बंद कर दिया गया। 23 हजार लोगों को मुफ्त इलाज दिया।उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख होता है। दिल्ली सरकार हमारे पास है। लेकिन सेवा विभाग हमारे पास नहीं है। मैं अपने चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं कर सकता। ये अधिकारी को धमकी दे रहे हैं। काम मत करो। यदि काम किया तो ईडी लगा देंगे। अधिकारी मेरे पास आ कर आईएएस आ कर रो रहे है। सीएम ने कहा कि आखिर ये हमें क्यों नहीं तोड़ पा रहे हैं। क्योंकि कुछ गलत नहीं किया है। ये हमे कुचलने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या हो रही है। दिल्ली सरकार ने 5000 हजार का बजट दिया। लेकिन वित्त विभाग बजट नहीं दे रहा। आतिशी हाई कोर्ट गई हैं। कोर्ट ने बजट देने को बोला है। लेकिन अभी तक नहीं दिया। पानी के गलत बिल आ रहे हैं। हमने प्रस्ताव पास किया। लेकिन ये होने नहीं दे रहें। हम प्रस्ताव पास करवा कर छोड़ेंगे। हमारे साथ करोड़ों लोग प्यार करते हैं। दिल्ली के स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। लाखों लोगों को सरकारी अस्पतालों में सुविधा दे रहे हैं। हमारे साथ लोगों की दुआएं है। केजरीवाल को जेल में डाल सकते हैं। लेकिन हमारी दुआओं को जेल में नहीं डाल सकते।विधानसभा में चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा शराब घोटाले का नाम लेकर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त बस सर्विस, मुफ्त बिजली पानी की सुविधा दी।आगे कहा कि यह सभी सरकार के बेहतर काम से हुआ दिल्ली सरकार के खजाने में लगातार राजस्व आ रहा है उसी की मदद से यह सभी सुविधा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार दे रही है। लेकिन बीजेपी इन सभी कामों को रोकना चाहती है यही कारण है कि वह दिल्ली सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। आप के विधायक को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कोई भी विधायक टूटने को तैयार नहीं है। सभी केजरीवाल के साथ पूरी मजबूती के साथ है।नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विश्वास मत लाने की जरूरत नहीं थी। केजरीवाल सरकार के पास पूरा बहुमत है। ये मुद्दा केवल दिल्ली वालों का ध्यान भटकने के लिए लाया गया है। विधायकों को खरीदने को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने जो आरोप लगाया है। उसे लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन अब जांच में मदद नहीं कर रहे है। दिल्ली में शराब घोटाला हुआ। इस मामले में दिल्ली के दो मंत्री और एक सांसद जेल में है। इस मामले में कमीशन को काफी बढ़ाया गया। रिहायसी एरिया में शराब के ठेके खोले गए।आगे कहा कि आरोप है की ये शराब नीति बेहतर है तो इसे वापस क्यों लिया। दिल्ली जल बोर्ड में भी घोटाले में गया। पहले 600 करोड़ के फायदे में था। अब घाटे में है। इन सभी मामलों में मुख्यमंत्री को अपना पक्ष रखना चाहिए। पानी का बिल भरने के मामले में जो एजेंसी हायर की गई थी। उसका कमीशन बढ़ाया गया। दिल्ली में बिजली में घोटाला हुआ। दिल्ली में बिजली कंपनी को ज्यादा कमीशन मिला। इन्हें आठ हजार करोड़ रुपए दिया गया। इस की जांच चल रही है।सीएम ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, जैन के घर पर छापे मारे, लेकिन कुछ नहीं मिला। हमारी संपत्ति लोगों का प्यार है। देश में दो सरकार हैं। एक केंद्र सरकार है, जिसने कोई काम नहीं किया। जबकि दिल्ली में हमारी सरकार बनी जिसने बहुत से काम किए हैं।लोक सभा चुनाव खत्म हो जाए। दिल्ली में विधान सभा को खत्म कर देंगे। किसी को खत्म नहीं होने देंगे। हमारे विधायक लोगों के बीच में जाकर बताएंगे कि भाजपा दिल्ली वालों का वोट खत्म करना चाहती है। दिल्ली वालों ने मुझे सुंदर नगरी की झुग्गी से उठा कर मुख्यमंत्री बना दिया।आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया।  केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights