सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना पॉजिटिव

16_05_2020-yogi_18_20275632
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मुख्यमंत्री इस समय होम आइसोलेशन में हैं और उनके संपर्क में आए लोगों से भी  जांच करवाने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी. इससे पहले योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ” कोरोना  शुरूआती लक्षण दिखने के बाद मैंने कोविड जांच करवाई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.  मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं. मैं सभी काम वर्चुअली संपादित कर रहा हूं. प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. इस बीच जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच अवश्य करवा लें और एहतियात बरतें.”

गौरतलब है कि अभी पिछले दिनों ही लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई थी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights