समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव

akhilesh-yadav_1598079338
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरे संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही उपचार शुरू हो गया है. पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें. उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है.’

अखिलेश यादव को कोई लक्षण नहीं
बता दें कि अखिलेश यादव को कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रेसक्राइब्ड दवाएं और आयुर्वेदिक उपचार ले रहे हैं. कोरोना संक्रमण के लक्षण न होने के बाद भी उन्हें 14 दिन का आइसोलेशन पीरियड पूरा करना होगा.
कोरोना संक्रमित महंत नरेंद्र गिरी से की थी मुलाकात

बता दें कि पिछले दिनों अखिलेश यादव ने निरंजनी अखाड़े के महंत नरेंद्र गिरी से मुलाक़ात की थी. महंत नरेंद्र गिरी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है. महंत नरेंद्र गिरी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को अखिलेश यादव ने अपनी जांच करवाई थी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights