बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर में बीती शाम एक घर में अचानक से आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी भूरे लाल पुत्र ठाकुरदास बीती सोमवार की शाम अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच उनके घर में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण धीरे-धीरे आग से भयंकर रुप धारण कर लिया। जिसके कारण घर के अंदर रखा घरेलू सामान आग में जलकर राख हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। पीड़ित परिवार का सारा सामान जलने के बाद वह बेहद दुखी है। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से उसकी आर्थिक मदद दिलवाएं जाने की मांग की है।