राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन चंदौली रवाना
बदायूँ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पूर्व कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चंदौली को रवाना हुए इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार करता हूँ समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राहुल गांधी के संघर्ष का समर्थन करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी विदाई तक पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा में सम्मिलित रहेंगे ओमकार सिंह ने कहा उप्र में राहुल गांधी की यात्रा ऐतिहासिक होगी। काशी में उनका भव्य स्वागत होगा। इसकी तैयारियां प्रदेश कांग्रेस ने पूरी कर ली हैं।

राहुल गांधी की यात्रा उप्र में प्रवेश के बाद 16 फरवरी को अवधूत भगवान राम की धरती चंदौली के पड़ाव में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गोलगड्डा से सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा यात्रा विश्वेश्वर गंज, मैदागिन चौक होते हुए गोदौलिया तक आएगी। श्रीकाशी विश्वनाथधाम में दर्शन-पूजन के बाद राहुल गोदौलिया में वाहन से ही जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रजनी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष माधवी साहू, जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, सोमेंद्र यादव, गौरव सिंह राठौर जिला महासचिव इगलास हुसैन जिला संगठन सचिव एजाज अहमद ,यूनिस अली खान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत,डी, के पाल, रमेश , ,राशिदअली ,यूनिवर्सिटीआदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे













































































