मोदी सरकार हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही- बीएल वर्मा

WhatsApp-Image-2024-02-14-at-21.10.22-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शक्ति वंदन अभियान के तहत बिल्सी विधानसभा का कार्यक्रम उझानी ब्लॉक परिषर में स्वंय सेवी संस्थाओं, स्वंय सहायता समूह, बहनें बैंक सखी, विद्युत सखी, ऋण सखी और नारी एनजीओ की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, साथ ही केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने सरकार द्वारा किये महिला हितों में किए गए कार्यो के बारे में महिलाओं से संवाद किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक काम किए हैं। देश में नई संसद बनने के बाद उसमें जो पहला कानून आया वो नारी शक्ति वंदन का था, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जन-धन योजना में महिलाओं के बैंक में खाते खुले, आज पुरूषों के बराबर महिलाओं के खाते हैं मुद्रा योजना में 70 प्रतिशत लोन मातृशक्ति को मिलता है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा मोदी सरकार ने हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम किया है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं आवास योजना में मिलने वाले आवास महिला के नाम पर होता है, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है, प्रत्येक घर में बिजली देने का काम किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, नगर पालिका चेयरमैन पूनम अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अमिता उपाध्याय, गिरीश पाल सिसौदिया, रानी सिंह पुंडीर, सीमा राठौर, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, सुमन, पिंकी काबरा, मधु सोनकर, शिल्पी, संगीता सिसोदिया आदि बहने उपस्थित रही ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights