महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान भाजपा सरकार में मिला -गुलाब देवी

WhatsApp-Image-2024-02-13-at-18.57.30
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं स्वालंबन हेतु शक्ति वंदन अभियान-महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम डायट स्थित ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाब देवी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूह एवं उनके सघों की उपलब्धियां, अपेक्षाएं एवं समूह द्वारा किए जा रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्य अथिति प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सभी बहने समझदार हैं। महिलाओं के बिना जीवन संभव नहीं है। महिलाएं जन्म से लेकर बुढ़ापे तक संघर्ष करती हैं। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य किया है। पहले लड़कियों को बोझ समझा जाता था अब सरकार कन्याओं के शादी-विवाह सहित अन्य प्रकार की जिम्मेदारी स्वयं उठा रही है। महिलाएं सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। सभी महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर मजबूत बनें। स्वयं पढें और अपने बच्चों को भी पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश सफल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं को नजदीक से समझा है। आज उनका पूरे विश्व में महान व्यक्तित्व है।


सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सहित अन्य विभिन्न प्रकार की महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मरीजों को अब आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज हो रहा है। प्रधानमंत्री परिवार के मुखिया की तरह सभी आवश्यकताएं पूर्ण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को उनका मान-सम्मान बढ़ाया है और उनको सुरक्षित माहौल देकर स्वावलंबी बनाया है। महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की गई है, जिनका सीधा लाभ उन तक पहुंचा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंच रही है। सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जल, थल व वायु तीनों जगह महिलाओं का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रहे हैं, इंजीनियर ,डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि बन रही हैं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री की महिलाओं व देश की बेटियों को स्वावलंबी व शिक्षित बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने सबसे पहले देश की महिलाओं की चिंता की। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रारंभ की जिससे करोड़ों लोगों को विशेषकर महिलाओं को सीधा लाभ मिला वहीं शौचालय (इज्जत घर) बनाकर महिलाओं को सुविधा प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल नारा ही नहीं बल्कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान बना, जिससे लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि अब देश की बेटियां सुरक्षित हैं वह रात में भी निडर होकर कहीं भी जा सकती हैं।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने देश की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कर रही है। सरकार ने गरीबों के चेहरे पर खुशी लाने का कार्य किया है। वास्तव में सरकार गरीबों का मसीहा बनी है। आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है हमारा भारत एक श्रेष्ठ भारत बन गया है। अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी 22 फरवरी को जनपद के विभिन्न स्थानों पर मा प्रधानमंत्री भी बदायूं की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि एन0जी0ओ0 हेड, महिलाओं के लिए एक बड़ा जनपद स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है सबका साथ, सबका विकास और वह इसी पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रयासों से महिलाएं आज सुरक्षित हैं। महिलाओं को सम्मान मिला है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अथिति ने उत्कर्ष कार्य करने वाली दीदीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अनेकपाल पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, सोवरन राजपूत, अमिता उपाध्याय, मोनिका गंगवार, शीतल श्रीवास्तव, ममता वर्मा, जया साहू, आशीष शाक्य, जितेन्द्र सोनकर, मुकेश यदुवंश, अभिषेक वर्मा सहित पदाधिकारी व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights