लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए विचारधारा का मुद्दा है। हमने 370 हटाने की बात कही थी। हटा दिया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए कहा था वो भी बना दिया गया। समान नागरिक संहिता हमारे लिए वैचारिक मुद्दा है। मुझे खुशी है कि इसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो गई है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश कर दिया। इसके बाद राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद अब यह विधेयक कानून बन जाएगा। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।