अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक होनहार युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया : ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-02-02-at-19.20.15
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय आह्वान पर आज परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद द्वारा संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की गई ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा वर्तमान परिदृश्य में, अनगिनत भारतीय युवा जो कभी बड़े गर्व के साथ भारतीय सेना में सेवा करने के सपने देखते थे, अन्याय और उपेक्षा के चौराहे पर खड़े हैं। भाजपा की राजनीतिक चालबाज़ियों ने इन युवाओं की मेहनत और उम्मीदों को चूर-चूर कर दिया है। मोदी सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक होनहार युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पहले से चयनित 1.5 लाख उम्मीदवार, जिन्होंने 2019 और 2022 के बीच सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी की हैं, अभी भी अपनी नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा अग्निपथ योजना, जिसे सैन्य भर्ती में एक क्रांतिकारी प्रगति के रूप में प्रचारित किया गया था, ने इसके बजाय इन युवा आकांक्षियों के सपनों को छीन लिया है और असुरक्षा के बीज बो दिए हैं। अग्निपथ योजना युवाओं के सामने कई चुनौतियां पेश की है, विशेष रूप से कम वेतन और पहचान की कमी। इस योजना में चयनित युवाओं को न केवल रेगुलर सेना कर्मियों की तुलना में कम वेतन मिलता है बल्कि उन्हें महंगाई भत्ता, सैन्य सेवा वेतन, चिकित्सा सुविधाएं, बीमा और अन्य सैन्य लाभों से वंचित किया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शहादत की स्थिति में, उन्हें शहीद का दर्जा और इससे जुड़े लाभ नहीं दिए जाते हैं, जबकि रेगुलर सेना के जवानों को 15 साल तक पूरे करने पे और उसके बाद पेंशन का लाभ मिलता है। इसके अलावा, चार साल की सेवा के बाद, ये युवा तत्काल बेरोजगारी का सामना करते हैं, उन्हें शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, पेंशन, कैंटीन सुविधाओं, वेटरन स्टेटस और अन्य सैन्य लाभों तक पहुँच से वंचित रहना पड़ता है। इन विषमताओं के कारण, युवाओं का सेना की ओर रुझान घट रहा है, जो RTI के अनुसार 2022-23 में 34 लाख से घटकर 2023-24 में 10 लाख हो गया है, और वे अब अन्य क्षेत्रों में रोजगार की खोज कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विरेश तोमर, गौरव सिंह राठौर ने कहा भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना ने न केवल हमारे युवाओं के सेना में शामिल होने के सपनों को तोड़ा है, बल्कि हमारी रक्षा बलों के भविष्य के लिए एक गंभीर संकट भी पैदा किया है। इस अवसर पर जिला महासचिव इगलास हुसैन ने कहा पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अनुसार, “जून 2022 में चार साल की अवधि के लिए सैनिकों, नाविकों और वायुसैनिकों की भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना ने भारतीय सेना को आश्चर्यचकित कर दिया था, और नौसेना और वायु सेना के लिए यह आकाशीय बिजली गिरने जैसे थी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद ने पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखते हुए कहा इस योजना ने दुखद रूप से केवल बिहार में ही 64 युवाओं की आत्महत्या को जन्म दिया है, जिसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र में बैठी भाजपा सरकार पर है। यह संघर्ष मात्र 1.5 लाख से ज्यादा चयनित युवाओं का नहीं है, जिन्हें सरकार ने न्याय से वंचित किया है बल्कि यह हर उस युवा के लिए है जो सेना में सेवा करने का सपना देखता है। यह उन सभी युवाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई है। शफी अहमद ने कहा हम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, इस अन्याय के खिलाफ खड़े हैं और युवाओं के सपनों और भारतीय सेना की विरासत की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद ने मांग रखते हुए कहा भारतीय सेना में चयनित सभी 1.5 लाख अभ्यर्थियों की तत्काल जॉइनिंग हो हम ये मांग करते हैं की 2019-2022 के बीच भारतीय थल सेना, वायु सेना व नौसेना में चयनित सभी 1.5 लाख युवाओं की बिना किसी विलम्ब तत्काल जॉइनिंग कराई जाए उन्होंने कहा स्थाई सेना भर्ती की बहाली व अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान अग्निवीरों का स्थाई प्रबंध हो हमारी मांग है की सेना में स्थाई भर्ती की प्रक्रिया को बहाल किया जाए। अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान सभी अग्निवीरों को स्थाई नियुक्ति दी जाए पत्रकार वार्ता में मिस्ड कॉल नम्बर 999 981 2024 जारी करते हुए कहा आइए, हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ मिलकर, न केवल इन युवा उम्मीदवारों के अधिकारों के लिए लड़ें, बल्कि हमारी सेनाओं की प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए भी खड़े हों। आपका समर्थन और आपकी भागीदारी इस तानाशाह सरकार को “न्याय” सुनिश्चित करने पर मजबूर करेगी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights