20 हजार युवाओं को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र, पहले ही पा चुके हैं 33 हजार युवा रोजगार

download-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन चार फरवरी को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के प्रांगण में किया जाएगा। इसमें मंडल के कौशल प्रशिक्षित 20 हजार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस आयोजन में 150 कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वितरित करेंगे। गोरखपुर में सीएम योगी की उपस्थिति में आयोजित हुए पांच वृहद रोजगार मेलों के जरिये अब तक 32923 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 से अब तक अन्य अन्य रोजगार मेलों में 7176 युवा सेवायोजित हो चुके हैं।  इस संबंध में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक रमेश रंजन की तरफ से मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का स्तर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। उसकी पूर्ति के लिए विभिन्न कार्य जिसमें नवीन उद्योगों की स्थापना, सेवा क्षेत्र की इकाइयों से संबंधित वाणिज्यिक गतिविधियों का प्रदेश से संचालन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित इकाइयों की स्थापना आदि शामिल है। इन समस्त गतिविधियों के संचालन के लिए कुशल श्रम शक्ति की आवश्यकता है। पत्र में कहा गया कि चार फरवरी को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेले में मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागी नियोजकों को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य समस्त प्रतिभागियों को कार्य करने के लिए कहा जाएगा। उनका मानना है कि प्रदेश के युवाओं के बल पर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। निदेशक ने पत्र में मंडल के सभी जिलाधिकारियों से यह भी कहा कि वृहद रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए अपने-अपने जनपद में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कौशल प्रशिक्षित व एनरोल्ड अभ्यर्थियों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ-साथ अन्य युवाओं का अधिक से अधिक प्रतिभाग सुनिश्चित कराएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights