मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- यूपी में बेईमानी से जीते सभी चुनाव, इंडिया गठबंधन पर साफ की आगे की रणनीति

January 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मैनपुरी। एक निजी कार्यक्रम में मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 से पहले के सभी चुनाव भाजपा ने बेईमानी से जीते हैं। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को लेकर भी उन्होंने भाजपा को घेरा। लोकसभा चुनाव उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ने की बात कहते हुए उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करने का दावा भी किया। सपा अध्यक्ष करहल के गांव गुन्हैया में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में जब बेईमानी की जा सकती है तो अन्य चुनावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सपा प्रत्याशियों की घोषणा पर उन्होंने साफ किया कि सपा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही कांग्रेस के साथ सीटों का निर्धारण हो जाएगा। जिन सीटों से प्रत्याशी घोषित हुए हैं उन्हें सपा की सीटें बताया।  अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा। प्रदेश में जहां भी कोई भी प्रत्याशी भाजपा को हराएगा उसे टिकट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद स्वीकार कर चुके हैं कि गोरखपुर में भू माफिया बढ़े हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार में जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर माफिया जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा अब भू माफिया पार्टी बन चुकी है। इस्राइल में युवाओं को रोजगार के लिए भेजने पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव कहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर उन्होंने जल्द इसकी घोषणा होने की बात कही।  ईवीएम हटाने की बात भी उन्होंने इस दौरान दोहराई। वहीं उन्होंने मैनपुरी में डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलने पर कहा कि लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और महिलाओं के साथ भी अपराध बढ़ रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक करहल सोवरन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा आलोक शाक्य, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सपा अध्यक्ष से जब उनके करीबी आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव द्वारा सपा छोड़ने का सवाल किया गया तो उन्होंने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सपा के करीबी हैं, लेकिन उनका मन अब बदल गया है इसलिए सपा से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन जिसका मन बदलता है फिर से बदलने में देर नहीं लगेगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights