मोदी सरकार में देश व प्रदेश प्रगति और उन्नति की तरफ अग्रसर है कीर्ति कश्यप
बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक सहसवान के सगराह व परमू गांव में कहा पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी को एक नया भारत दिखाई देता है, जिसमें हर नागरिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। मोदी ने करोड़ गरीबों लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी।

इसके साथ ही फ्री में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन, कोरोना कालखंड में फ्री टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन की सुविधा दी गई। साथ ही कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए गांव-गांव, शहर-शहर में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

भाजपा नेत्री कीर्ति कश्यप ने ब्लॉक दातागंज के भटौली व धरेली उगनपुर गांव में कहा कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी गाड़ी है। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रदेश के जन जन तक यह गाड़ी पहुंचकर उन्हें विकास की दौड़ में भागीदारी बना रही साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाएगी। मोदी सरकार में देश व प्रदेश प्रगति और उन्नति की तरफ अग्रसर है।जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप ने ब्लॉक दातागंज के धरेली उगनपुर गांव में कहा मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थी सीधे लाभांवित हो रहे हैं। सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका परिणाम निरंतर देखने को मिल रहा है। इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह झण्डू भैया, पूर्व चेयरमैन आकाश वर्मा, विमल श्रीवास्तव आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































































