मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

युवा पखवाड़े के अंतर्गत किया अभाविप ने किया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

January 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में चलाए जा रहे युवा पखवाड़े के अंतर्गत आज एसके इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश गुप्ता एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी शिवम प्रताप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवम स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
नगर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि आगे आने वाला समय आपका है भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है, जिसमें खेल का क्षेत्र भी अति महत्वपूर्ण है।

प्रान्त मंत्री अंकित पटेल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही खेल सहित विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य करता आ रहा है। पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का चिन्तन हमें दृण संकल्प शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि खेलो भारत के तहत ऐसे कार्यक्रम पूरे देश में चलाए जा रहे हैं और आनंदमय सार्थक छात्र जीवन के विजन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष शर्मा एवम संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कब्बड्डी,किक्रेट,दौड़ ,लम्बी कूद, की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कब्बड्डी में बिल्सी की टीम विजई रही। क्रिकेट में सांई किक्रेट ऐकेडमी ने विजय हासिल करी।1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान माधव ,द्वितीय विनय ,तृतीय प्रतोष ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम साक्षी ,द्वितीय वन्सिका,तृतीय लक्ष्मी ने प्राप्त किया । लम्बी कूद में प्रथम प्रिन्स ,द्वितीय मोनू , तृतीय सुखपाल ने स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेंद्र वर्मा ,विभाग सहसंयोजक हरिमोहन सिंह, जिला सहसंयोजक अभिषेक मौर्य,नगर मंत्री पंकज आर्य, सहमंत्रीअक्षित शाक्य, विभाग छात्रा प्रमुख पायल गिहार,रिया शर्मा,प्रिया कश्यप ,दिलीप,अयान ,हिमांशु,अमन सहित अन्य कार्यकर्ता ,छात्र एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights