हर वर्ग तक पहुची मोदी की गारन्टी वाली गाड़ी: संघमित्रा मौर्य

WhatsApp-Image-2024-01-06-at-18.13.21-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा विकासखण्ड इस्लामनगर के ग्राम पंचायत सैफपुर एवं विकासखण्ड बिसौली के ग्राम पंचायत एत्मादपुर रमपुरा में पहुंची। कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाए गए जिसमे महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, शिकायत पटल पर ग्रामीणवासियो की समस्यायो को सुना साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुषमान कार्ड वितरीत किया गया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा लाभार्थियो को चाबी वितरीत की गई। कार्यक्रम में सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य द्वारा सभी को राष्ट्र को विकसित बनाने की शपथ दिलाई गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस मौके पर संघमित्रा मौर्य ने कहा के मोदी जी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर शहर हर गांव में विकास हो रहा है और जो व्यक्ति योजना से वंचित रह गया है उसके लिए मोदी जी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के मध्यम से मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी भेज कर लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गजेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, निग्मेश्वर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, चेयरमैन अनुपम पाठक, सचिन जौहरी, बुद्ध पाल सिंह, रामवीर शर्मा, पुरुषोत्तम टाटा, लालकेश ठाकुर, कमलजीत भुरानी, अजय मथुरिया, मिथुलाल मौर्य, सोनू पाठक, दीपक मिश्रा, शिव शर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights