स्वयं सेवक लोकतांत्रिक जीवन के मूल्यों को समझे -अमित पाठक

WhatsApp-Image-2024-01-05-at-20.47.36
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली/बदायूँ । सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना की का सात दिवसीय विशेष शिविर विशेष शिविर का शुभारंभ कालेज के प्रबन्धक व पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक द्वारा मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्जलित करके किया गया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग पूरे शिविर के दौरान श्रम, रचनात्मक गतिविधियों एवं समुदायिक सेवा कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें, लोकतांत्रिक जीवन के मूल्यों को सीखें और आगे जाकर राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान दें।आत्मनिर्भर बनने के लिए समय का सदुपयोग एवं अनुशासन बहुत ही जरूरी है। उसके बाद स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को प्रस्तुत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को बताया और कहा कि सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इसके द्वारा स्वयं को जानने,दूसरों के दृष्टिकोण को समझने और दूसरे लोगों के लिए विचारशील होना सीखते हैं ।प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने कहा कि आत्मनिर्भर होने का अर्थ समझाया। और इस संबंध में स्वंयसेविकाओं के साथ विचार साझा किया। युवा ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। अपनी उर्जा का सकारात्मक प्रयोग करते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बन कर राष्ट्र को मजबूत बनाए । इस अवसर और नेहरू इंटर कालेज के प्रबन्धक सुमित पाठक, शहादत बख्श, श्रीकृष्ण शर्मा,पीसी शर्मा विपलब भारती भाजपा नेता रिंकू शर्मा,राजवीर सिंहआदि रहें।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights