मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए: जनरल डॉ वीके सिंह

January 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह अपने संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद के भीमाबाई पार्क, माता कॉलोनी, विजय नगर में शुक्रवार को आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने अनेकों योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पेंशन योजना और प्रधानमंत्री अन्न योजना इत्यादि से लाभार्थियों को जोड़ा और शुभकामनाएं दी। जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने जन जागृति के संकल्प को सुदृढ करने वाली इस यात्रा में कहा कि यह यात्रा भारत को विकसित बनाना और देशवासियों को खुशहाली व समृद्धि से जोड़ना है।

इसके लिए सभी उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण करायी। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान के लिए देश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई, इन तमाम योजनाओं से हर व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारा और निरंतर लोगों का जीवन बेहतर बन रहा है। आज किसी बहन-बेटी को पानी के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता है बल्कि नल से जल योजना से हर घर तक पानी पहुंचाने का भागीरथ 70 वर्षों में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा ही किया गया।

इसके साथ केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने लोगों को इस जनअभियान में जुड़कर आमजन को जागरूक करने और अन्य नागरिकों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इन योजनाओं से लोगों को जोड़कर इसका लाभ दिलाने में सहायक बनें। इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, कुलदीप सिंह चौहान एवं सभी क्षेत्रीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights