बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने ब्लॉक अम्बियापुर के हैबतपुर गांव में कहा कि आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं, साथ कहा विकसित भारत बनाने का जो सपना मोदी ने देखा है, उस सपने को आमजन के सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक बिसौली के पपगांव में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद को खत्म कर विकास की परिभाषा को बदला है, इससे दुनिया के दूसरे देशों का देखने का नजरिया बदला है, आपको ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ मिल सके इसी के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार आपके घर आयी है। पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के वनगढ़ गांव में कहा कोविड काल में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक के लिए निशुल्क रूप से टीका लगवाने का प्रावधान किया, उससे उनकी आमजन के प्रति स्वास्थ्य की चिंता साफ झलकती है। यही नहीं कोरोना काल में अन्य देशों को भी टीके की सप्लाई की गई।

जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव ने ब्लॉक उझानी के गांव में सरौता गांव में कहा यह विकसित भारत यात्रा ग्रामीण क्षेत्र विकसित, योजनाओं का लाभ देने में अहम साबित हो रही है, और मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान भी होगा। इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक जगत/ म्याऊ के जगत व कुपरी गुधनी गांव में धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक अम्बियापुर/ सहसवान के सुंदर नगर व लहरा असदुल्लापुर गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव, ब्लॉक सहसवान के रफिनगर में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्लॉक म्याऊ के कटिया व अल्लापुर पट्टी भोलाभज्जू गांव में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, ब्लॉक जगत/सालारपुर के जगत व सिंगोई गांव में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, ब्लॉक उझानी के भैसोरा गांव में शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक बिसौली के आदरपुर गांव में मनोज कृष्ण गुप्ता, ब्लॉक समरेर के गदरौली व खुर्दी जयपालपुर गांव में धीरज सक्सेना, ब्लॉक दातागंज के कुनिया रायपुर

व केशोपुर कला गांव में कीर्ति कश्यप, एमपी सिंह राजपूत, नेकपाल कश्यप, शैलेन्द्र शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, कौशल शास्त्री, अतेंद्र विक्रम सिंह, जगदीश लोनिया, अमित पाठक, के.सी.शाक्य, अनेकपाल सिंह, केशव चौहान, अरशद अल्वी, आतिफ़ निज़ामी, रेनू सिंह, विनोद अग्रवाल, राजेश सिंह, अनुज माहेश्वरी, आकाश वर्मा, लाखन सिंह, मोहर सिंह लोधी, विवेक राठी, अग्रवीर गुर्जर, विमल श्रीवास्तव आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























































































