मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है भारत को विकसित बनाने का संकल्प :- राजीव कुमार गुप्ता

December 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भाजपा कार्यालय पर आयोजित नमो एप्प अभियान की जिला कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल के साथ कार्यशाला संपन्न हुई। जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार गरीब कल्याण के कार्यक्रम, अभियान व योजनाओं से देश के जनमानस का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। मोदी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम से लगातार पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगो तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुडेंगे। कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और हमारी कथनी व करनी की एकरूपता का संदेश समाज में जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती मनायी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वालों का नमों एप बड़ा प्लेटफार्म बनेगा, भारत के परिवर्तन की अद्भुत कहानियां जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। साथ ही कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम के साथ जनसमान्य को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने का काम प्रत्येक कार्यकर्ता को करना है। जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ मिल सके, इस क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जनता के पास जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पहुंच रहे है। साथ ही कहा नमो एप को सभी मंडलों के माध्यम से बूथ स्तर तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में डाउनलोड कराना है। सभी कार्यकर्ताओं को इस ओर ध्यान देना होगा।

नमो एप पर विकसित भारत संकल्प यात्रा, विकसित भारत क्विज, बदलते भारत की बात आदि ऐप पर दिए कार्यक्रम हैं। साथ ही कहा प्रत्येक बूथ पर मन की बात की प्रधानमंत्री का कार्यक्रम को जनसहभागिता से सुनना है। आईटी व सोशल मीडिया संयोजक संदीप चौहान व अनुराग दिक्षित ने नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए सभी को बताया। कार्यशाला में नमो एप को चलाने एवं पार्टी के नमो एप पर आने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी। जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया। इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश, शरदेन्दु पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, ग्रीष्पाल सिसोदिया, सुभाष चंद्र गुप्ता, तेजपाल सागर, मेधावी यादव, राघवेंद्र यादव, मोनिक गंगवार, धीरज पटेल, केशव चौहान, अमिता उपाध्याय, गोविंद पाठक, हाजी सलीम, जितेंद्र साहू, महेश शर्मा, अखिल अग्रवाल, मयंक पाठक, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights