बदायूं। गांधी ग्राउंड में युवा ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम ‘दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6’ का दूसरा दिन 30 अक्टूबर को धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 34 प्रतिभाओं को सेलिब्रिटी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मॉडलिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जादू के करतब और मनोरंजक कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रहे। विशेष सानिध्य मनोज मसीह एवं जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नवनीत गुप्ता का रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पहले 29 अक्टूबर को पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। पहले दिन आयोजित सूफी संध्या में गायक शिराज शोहरवर्दी की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मॉडलिंग प्रतियोगिता में अंजर अली और माही खान ने मारी बाजी
दिवाली सेलिब्रेशन के अंतर्गत आयोजित मिस्टर एंड मिस रोहिलखंड तथा मिस्टर एंड मिस बदायूं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और शानदार मंचीय प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में मिस्टर रोहिलखंड-2026 का खिताब अंजर अली, मिसेज रोहिलखंड-2026 का खिताब नेहा मिर्जा खान, मिस्टर बदायूं-2026 का खिताब अभिनव पाठक तथा मिस बदायूं-2026 का खिताब माही खान ने हासिल किया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना है।
34 प्रतिभाओं को सेलिब्रिटी अवार्ड से नवाजा
समारोह का मुख्य आकर्षण सेलिब्रिटी अवार्ड समारोह रहा। इसमें व्यवसाय, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, कला, फैशन, फोटोग्राफी, इंजीनियरिंग और डिजिटल मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अनमोल गुप्ता, अशोक सक्सेना, मनोज कुमार, प्रशांत मिश्रा, प्रमुख वैश्य, अशोक खुराना, ध्रुव देव गुप्ता, दानिश, अक्षज रस्तोगी, शिराज शोहरवर्दी, डॉ. चित्रांश सक्सेना, यश कुमार मसीह, अंकुश गुप्ता, दीपक चौधरी, आशीष रस्तोगी, अनमोल कपूर, निशु खान, क्वीन वैष्णवी, एतिशाम सिद्दीकी, अरविंद कांत, नीलेश कांत सक्सेना, सोनम कश्यप, विवान यादववंशी, परवेज खान, श्याम साहू, विकेंद्र शर्मा, राकेश सिंह, डॉ. शरद गुप्ता, राजीव सक्सेना, प्रतीश गुप्ता, आकाश कुमार, राजीव कश्यप, मयूर वार्ष्णेय और डॉ. मयंक माहेश्वरी शामिल रहे।
अंकुश गुप्ता के जादुई करतबों ने किया मंत्रमुग्ध
कार्यक्रम में मैजिशियन अंकुश गुप्ता ने शानदार जादुई करतब दिखाकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मनोरंजन किया। संगीत, कला और मनोरंजन की प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन दीपक चौधरी ने किया।
ऋतुराज खुसारिया ने जताया सभी का आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक निशु खान, अभिनव पाठक, अमन कपूर, शाहब गाजी और मुजम्मिल चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवा ऑर्गनाइजेशन के निदेशक एवं आयोजक ऋतुराज खुसारिया ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, प्रतिभागियों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि युवा ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य बदायूं और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है। संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं, बच्चों, महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।


























































































