विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा में बड़ा लोगों का विश्वास :- बीएल वर्मा

WhatsApp-Image-2023-12-17-at-18.17.42-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री बी०एल० वर्मा ने ब्लॉक सालारपुर के ग्राम अहरुईया में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन लोगों में जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है, जिन्होंने योजनाओं का लाभ लिया, इसके अलावा जो अब तक केंद्र सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए। उन्हें भी जोड़ने का काम इस यात्रा में किया गया। डबल इंजन की सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने ब्लॉक उझानी के ग्राम मौजमपुर नेहनगर में कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को केंद्र की भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है, जब ये लाभ गरीब जनता को मिलता है तो इससे उन लोगों में एक विश्वास बढ़ता है। भाजपा की कतनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, इसका प्रमाण आपके सामने कि मोदी की गारंटी गाड़ी की यात्रा जनकल्याणी योजनाओं के साथ आपको लाभ पहुंचने के लिए गांव-गांव पहुंच रही है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक सालारपुर के अहरूईया व फ़कीराबाद गांव में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, ब्लॉक अम्बियापुर के पहाड़पुर गांव में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, ब्लॉक उसावां के खेड़ा जलालपुर पुख्ता व विलामई गांव में दातागंज विधयाक राजीव कुमार सिंह, ब्लॉक जगत के नरेली महोरा, रूपपुर गांव में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक अम्बियापुर के फ़कीराबाद व पहाड़पुर गांव में अशोक भारतीय, बिसौली के गांव खुजरिया व अंगथरा गांव में पूर्व प्रत्याशी डीके भारद्वाज, ब्लॉक दातागंज के रम्पुरा खुर्द व नवादा मधुकर गांव में आकाश वर्मा, ब्लॉक म्याऊ के सराय पस्तोर व ब्रह्मपुर गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉल म्याऊ के दियोरिया असगुना व बिरिया डाँडी गांव में नेकपाल कश्यप, ब्लॉक उझानी के बसोमा गांव में शिशुपाल शाक्य, आशीष शाक्य, अमित पाठक, दिनेश कुमार सिंह, रेखा देवी भारती, कृष्ण चंद्र शर्मा, अशोक चौहान, मुनीश पंडित, अरशद अल्वी, विमल श्रीवास्तव, अग्रवीर गुर्जर आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights