बस में सवार बच्ची का सिर पास से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से हुआ सिर धड़ से अलग

11-year-old-tamanna-took-head-for-vomit-from-bus-window-collided-with-torso-from-truck-collision_730X365
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

खंडवा।  खंडवा के नज़दीक बस में सवार बच्ची का सिर पास से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया. सिर धड़ से अलग हुआ और बच्ची की वहीं मौत हो गयी. जब बस में खिड़की से बाहर उल्टी कर रही एक बालिका का सिर सामने से आ रहे ट्रक ने धड़ से अलग कर दिया. बस में बैठे लोगों ने यह हादसा देखा उनकी रूह कांप गई. यह दुर्घटना देशगांव थाने के पास रोशिया गांव में हुई जहां एक अन्धे मोड़ पर ट्रक और बस रगड़ खाकर निकले और बच्ची की जान चली गयी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


रोशिया पुलिस चौकी प्रभारी रमेश गवले ने जानकारी दी कि प्रभात बस सर्विस की बस में बैठकर 13 वर्षीया तमन्ना नाम की लड़की अपनी मां रुखसाना और बड़ी बहन हिना के साथ बड़वाह जा रही थी. खंडवा से करीब 20 किलोमीटर दूर रोशिया गांव के समीप एक पुलिया पर एक ट्रक बस के सामने आया और बस से रगड़ खाकर निकल गया. उसी दौरान तमन्ना खिड़की से बाहर मुंह निकालकर उल्टी कर रही थी. वह ट्रक की चपेट में आ गई. उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

ट्रक चालक फरार
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया. इधर, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज़ कर ट्रक जब्त कर लिया है. मृत बालिका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए देशगांव ले जाया गया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights