मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Madhya Pradesh

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के चलते यहां के इस बाजार में 150 साल में पहली बार नहीं होगा होलिका दहन

March 27, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रतलाम।  रविवार को होलिका दहन का त्योहार है,मध्यप्रदेश के 7 जिलों में रविवार को लॉकडाउन लगाया है, जिसमें रतलाम भी शामिल है. जिसे लेकर प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती से तैयारी पूरी कर ली है. हालांकि आम नागरिकों का भी मानना है कि पहले कोरोना से लड़ना जरूरी है और ऐसे में वे इस बार होली घर पर रहकर ही मनाएंगे, भीड़ में शामिल नही होंगे. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

व्यापारियों पर असर
त्योहार पर कोरोना की मार एक बार फिर व्यापारियों पर पड़ी है. होली पर खास तौर पर होने वाली पिचकारी रंग गुलाल की खरीदारी पर इस वर्ष खासा असर पड़ता दिख रहा है. पिचकारी व रंग गुलाल व्यपारियो ने 1 महिला पहले ही ऑर्डर मंगवा लिये थे लेकिन अब एक वक्त पर कोरोना के बढ़ते आंकड़ों और होली के दिन ही लोकडॉउन से इन व्यपारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

150 साल में पहली बार होलिका दहन नहीं
वहीं रतलाम के डालू मोदी बाजार में प्राचीन पारंपरिक होलिका दहन का 150 साल में पहली बार इस वर्ष आयोजन नहीं हो रहा है. यहां मोदी परिवार राजा के समय से पारंपरिक रीति रिवाज वाली होली अब तक जलाते आ रहे थे. इस होलिका दहन में खास तौर पर महिलाओं द्वारा पुरानी परम्परा को निभाया जाता रहा है. महिलाएं होलिका दहन के दिन व्रत रखती है और शाम को होलिका दहन के बाद ही व्रत खोलती है, लेकिन 150 साल बाद इस वर्ष कोरोना और लॉकडाउन के कारण पहली बार परंपरा टूटती नजर आ रही है. आयोजनकर्ता व अन्य लोगों का कहना है कि फिलहाल होलिका दहन के लिए प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी है. यदि किसी तरह से इस पारंपरिक प्राचीन होली दहन को लेकर प्रशासन राहत देता है तो यह परंपरा नहीं टूटेगी. 

पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा
इधर गौरव तिवारी एसपी रतलाम ने बताया कि लॉकडाउन का पूरी सख्ती से पालन करवाने को लेकर तैयारी कर चुका है. एसपी ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहेगा. हालांकि फैक्ट्री, कर्मचरी व मजदूरों को इसमे आने जाने की छूट रहेगी. वहीं आवश्यक वस्तुओं के लिये भी लॉकडाउन में छूट रहेगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights