मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा ने प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद किया

October 10, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक,देश के पूर्व रक्षामंत्री तथा कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी का संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया तथा सभी ने नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि श्रद्धये नेता से जुड़े सैकड़ो संस्मरण ऐसे हैं जो आज याद आ रहे हैं,उन्होंने सदैव ही समाज के शोषित,पीड़ित,वंचित लोगों की आवाज़ को उठाने का कार्य किया,उन्होंने अकेले अपने दम पर समाजवादी पार्टी रूपी इतना विकराल वटवृक्ष खड़ा कर दिया।श्रद्धये नेता ने राजनारायण, डॉ0 राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर,बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज के हर कमज़ोर बर्ग के लिये सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया।जब जब वह सत्ता पर काबिज हुए तब तब तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया।देश की सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों का शव उनके घर तक सम्मान से पहुंचे यह फैसला भी श्रद्धये नेता द्वारा लिया गया था।श्रद्धये मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश जैसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री बने।उनका जन्म बहुत ही साधारण परिवार में हुआ था परंतु अपनी मेहनत और जनता के प्रति समर्पण की भावना से वह राजनीति के शिखर तक पहुंचे।उन्होंने आगे कहा कि श्रद्धये नेताजी हमेशा यह चाहते थे कि केंद्र की सरकार में समाजवादी पार्टी की भागीदारी हो जिससे समाज के हर वर्ग के लिये कल्याणकारी कार्य किये जा सकें,आज  हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता उनको श्रद्धांजलि देने के लिये एकत्र हुए हैं उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी सभी सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर बदायूँ से मा0 धर्मेन्द्र यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद में भेजने का काम करें। इस मौके पर जिलामहासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान,बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य,सहसवान से विधायक ब्रजेश यादव,शेखुपुर से विधायक हिमांशु यादव,कैप्टन अर्जुन,विपिन यादव,संतोष कश्यप,ओमवीर सिंह,अशोक यादव,किशोरीलाल शाक्य,सतीश यादव,अहमद परवेज़ बबलू,नत्थूराम कश्यप,नरोत्तम सिंह,वैभव उपाध्याय, शुएब नकवी,मंतोष यादव,प्रदीप गुप्ता,निखिल यादव,चंद्रकेश यादव,फ़ीरोज़ खां, जमीर खां,डोरीलाल बघेल,फरजाना बी,प्रेमवती यादव,मधु सक्सेना,खजाना देवी,मोरसिंह जाटव,राहुल कुर्मी,जाहिद गाज़ी,पिंटू पटेल,हरिभान सिंह,राजपाल शर्मा,पुरुषोतम शर्मा,भावेश यादव,कमल यादव, रिंकी सरदार,आरती ठाकुर,बबिता कश्यप, शब्बू खान,अनुपम सुभाषिनी,इमा इज़हार,ज्योति वाल्मीकि,रामा कश्यप,विनीता कश्यप,रिंकी श्रीवास्तव,रामबेटी,भगवती,मिथिलेश कश्यप,अर्चना शर्मा,सुनीता यादव,प्रेमवती शाक्य,प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights