मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही: पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव

October 6, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सदर विधानसभा के ग्राम निनमा में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में मुख्याथिति के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हमारे देश से लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रहीं हैं। विगत दिनों नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर सांसदों को जो संविधान वितरित किया गया उसमे “धर्मनिरपेक्षता” व “समाजवाद” इन दोनों शब्दों को एक षड्यंत्र के तहत हटा दिया गया है। जबकि यह दोनों शब्द बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए संविधान की मूल भावना को प्रदर्शित करते हैं,इससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा नेताओँ द्वारा बाबा साहेब के सविधान से स्थापित लोकतन्त्र को खत्म करने की साजिश को अमल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी समाजवादियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें तथा संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिये अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव,बाबा साहेब वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा चंद्रा,धनुष्पाल यादव,अनेकपाल सिंह,मोर सिंह जाटव,ओमवीर सिंह यादव,अशोक यादव,अवधेश यादव,विपिन यादव,राजू जाटव,दिनेश कुमार एड0,सी0 एल0 गौतम,सत्येंद्र यादव,निखिल यादव,प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights