मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा, राहत सामग्री की वितरित

August 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने वहां प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनको आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री व सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने 11 नए राशन कार्ड पात्रों को वितरित भी किए। राहत चौपाल में 300 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री ने पांच पुरुष व पांच महिला प्रभावितों को प्रतीकात्मक रूप से सामग्री का वितरण किया। उत्तर प्रदेश शासन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा परिषद विभाग/जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को तहसील दातागंज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अटैना घाट के पुल से बाढ़ के पानी का निरीक्षण किया व उन्होंने वहां प्रभावित लोगों से वार्ता की। ग्राम पंचायत कटरा सआदतगंज में आयोजित राहत चौपाल में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण प्रभावित लोगों को किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी व सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी व सरकार आप लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें माननीय मुख्यमंत्री जी ने आप लोगों का हाल-चाल जानने व हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए यहां भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ व राहत सामग्री का वितरण करा रही है। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है आप व आपके पशुधन सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के हितार्थ कार्य करती है व आमजन का हित उसके लिए सर्वोपरि है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि उन्होंने अनेकों अवसरों पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। राहत चौपाल का आयोजन कराया गया है। बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है। संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज पांचवीं बार राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर चिकित्सीय शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका प्रकृति का प्रकोप होती है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन किया गया तथा बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की गई। उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कटरा सआदतगंज में प्राथमिक विद्यालय में आयोजित राहत चौपाल में 300 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील के ग्राम जटा, ठकुरी नगला, जसवंत नगला तथा कमलइयापुर तथा प्रेमी नगला के परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए, साथ ही कुछ अन्य ग्राम जैसे अहमदनगर बछौरा, कमलु नगला व बेहटी भी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि जटा के 172 परिवार, ठकुरी नगला के 68, जसवंत नगला के 20 व प्रेमी नगला के 36 परिवार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अन्य प्रभावित ग्रामों के ग्राम वासियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है व राहत सामग्री का वितरण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights