बारिश और ओले गिरने से कई गांवों की फसलें बर्बाद, 2 की मौत

crops-01-7-1518579209-294254-khaskhabar
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इंदौर। मालवा निमाड़ में खेतों में कटने के लिए खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है. राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह से ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर चर्चा की और फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तुलसी सिलावट ने इंदौर समेत संभाग के सभी जिलों में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर तत्काल सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इंदौर के देपालपुर, हातोद, सांवेर, बेटमा, राऊ समेत कई इलाकों में भारी क्षति हुई है. वहीं, खंडवा जिले में हुई ओलावृष्टि ने करीब 40 गांवों में फसलों को बर्बाद कर दिया है. बोरगांव बुजुर्ग में सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर के बीच लोग सेल्फी लेने के साथ ही वीडियो भी बनाते नजर आए.

आर्थिक क्षति के आकलन का निर्देश

यहां पर आर्थिक क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश कलेक्टर खंडवा को दिए गए हैं. पंधाना तहसीलदार स्वाति मीणा ने बताया कि 12 पटवारी हल्कों का निरीक्षण कराया जा रहा है. इसके लिए राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ये आंकलन करने का काम करेगी. वहीं बड़वानी जिले में पाटी तहसील और राजपुर के कुछ गांवों में हल्की बूंदाबांदी हुई है, लेकिन किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है.
खरगोन में बिजली गिरने से 2 ग्रामीणों की मौत

वहीं, खरगोन जिले की 3 तहसीलों भगवानपुरा, झिरन्या, सेंगावा में हल्की ओलावृष्टि हुई है. झिरन्या तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से 2 ग्रामीणों की मौत भी हुई है. धार के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी ओले गिरे जिससे लहुसन, प्याज समेत कई सब्जियों की फसलें प्रभावित हुईं हैं. बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र, डोई फोड़िया,ढाबा समेत अनेक स्थानों पर आंधी और बारिश के साथ चने बराबर ओले गिरे. इससे चना और केले की फसल को भी नुकसान हुआ है हालांकि आलीराजपुर और झाबुआ में ओलावृष्टि नहीं हुई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights