दुर्विजय शाक्य के परिवार में मेरा पुराना रिश्ता :- केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp-Image-2023-08-18-at-8.46.06-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ/समरेर :- क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य की पूज्य माताजी रामकुँवरि शाक्य के निधन के उपरांत ग्राम ब्रह्मपुर में शुद्धि हवन/शोक सभा/ब्रह्मभोज में उपमुख्यमंत्री समेत दर्जन भर मंत्री, मेयर, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से ग्राम ब्रह्मपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने रामकुंवरि शाक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से ग्राम ब्रह्मपुर स्थित हेलीपैड पर उतरे और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक भारी बारिश में स्वयं छाता लगाकर स्थानीय जनता के साथ पहुँचे, कई बार अनुरोध करने के बाद भी वे कार में नहीं बैठे और सीधे पैदल चल दिये, उन्होंने कहा ब्रह्मपुर मेरा अपना गॉव है और यहाँ की जनता मेरा परिवार है, मैं जनता के साथ ही पैदल कार्यक्रम में जाऊँगा।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शोकसभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा दुर्विजय सिंह शाक्य के परिवार से मेरा पुराना रिश्ता है।

मैं कुछ दिनों पहले दुर्विजय सिंह शाक्य के बरेली स्थित आवास पर गया था उस दौरान पूज्य माताजी रामकुंवरि से मेरी भेंट हुई थी, मैंने उनसे आशीर्वाद लिया था। माताजी बेहद सरल स्वभाव की उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर समाज में अच्छा संदेश दिया। माताजी अब हमारे बीच नहीं है लेकिन दुर्विजय सिंह शाक्य उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार और संगठन दोनों दुर्विजय शाक्य के परिवार के साथ सदैव खड़े रहेंगे।डिप्टी सीएम ने दुर्विजय सिंह शाक्य की पत्नी मोना शाक्य, भाई देवेंद्र सिंह शाक्य प्रधान, हरिज्ञान सिंह, कृष्णपाल सिंह, धर्मवीर सिंह से भी मुलाकात कर स्व. माताजी के सपनों को पूरा करने के लिए कहा।शोकसभा में कई जनपदों के लोग और देहात क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुँचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता और परिश्रम से शोकसभा को सम्पन्न कराया।

श्रद्धांजलि सभा में लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग मंत्री संजय सिंह गंगवार, कृषि राज्यमंत्री बलदेव औलख, वन,पर्यावरण व जलवायु मंत्री अरुण सक्सेना, उच्च शिक्षा विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, दर्ज़ा राज्यमंत्री रविकान्त गर्ग, पूर्व परिवहन मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री भाजपा संजय जोशी, प्रान्त प्रचारक हरीश रौतेला, सहप्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र सिंह, प्रान्त संघचालक शशांक भाटिया, विभाग प्रचारक विशाल, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद हाथरस राजवीर सिंह दिलेर, मेयर बरेली उमेश गौतम, मेयर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा, मेयर आगरा हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मेयर फिरोजाबाद कामिनी राठौर, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक बदायूँ महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा, विधायक बिथरी डॉ राघवेंद्र शर्मा, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक मांट राजेश चौधरी, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष जिला पंचायत शाहजहांपुर अजय प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत बरेली रश्मि पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत हाथरस सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष आंवला वीरसिंह पाल, महानगर अध्यक्ष बरेली केएम अरोड़ा, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शाहजहांपुर अरुण गुप्ता, जिलाध्यक्ष पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष मैनपुरी प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष आगरा गिर्राज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद वृंदावन लाल गुप्ता,

अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, सदस्य महिला आयोग सुमन चतुर्वेदी, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग नवेन्दु सिंह इजीकेल, पूर्व सांसद नैनीताल बलराज पासी, पूर्व सांसद आगरा रामशंकर कठेरिया, पूर्व सांसद मथुरा तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, पूर्व मंत्री बहोरनलाल मौर्य, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, पूर्व विधायक महेश सिंह गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, हेमंत राजपूत, नागेंद्र सिकरवार, अशोक भारतीय, हर्षवर्धन आर्य, डीसीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights