उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर: अखिलेश यादव

WhatsApp-Image-2023-08-13-at-4.17.48-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय में जनपद बदायूँ व विधानसभा गुन्नौर के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की सफलता हेतु चुनावी रणनीति से अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी के पास जनता की ताकत है। सभी कार्यकर्ता दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं,जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। भाजपा के षड्यंत्र से समाजवादी कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है। भाजपा झूठा प्रचार करके सामाजिक माहौल खराब करने का काम रही है। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। भाजपा द्वारा सत्ता के दबाव से लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता संकल्पित है पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इक़बाल शेरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा साजिश और षडयंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं।उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग पूरी मेहनत तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ बदायूँ लोकसभा तथा आँवला लोकसभा को जिताने के लिये प्रतिबद्ध हैं।पार्टी के नेता तथा बदायूँ लोकसभा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने में लगी है। भाजपा नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मान पर हमला कर रही है। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान किसान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा की कुनीतियों से किसान का पशुधन अब किसान को ही बर्बाद कर रहा है। छात्र और नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। व्यापारी लूटा जा रहा है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा झगड़ा लगाकर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा अंग्रेजों की नीति ‘‘फूट डालो राज करो‘‘ पर चल रही है।इस मौके पर प्रदेश कार्यालय पर पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव,पूर्व मंत्री प्रदीप यादव,बदायूँ सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,सम्भल सपा जिलाध्यक्ष असगर अली,विधायक ब्रजेश यादव,विधायक आशुतोष मौर्य,विधायक रामखिलाड़ी यादव,विधायक हिमांशु यादव,पूर्व दर्जा मंत्री आबिद रज़ा,वरिष्ठ सपा नेता नरेश प्रताप सिंह,कैप्टन अर्जुन,हाजी रईस,काज़ी रिज़वान, अकमल खां उर्फ चमन,सुरेश पाल सिंह चौहान,कृष्ण मुरारी,राजीव राज गुप्ता,मोहम्मद नज़र,सलीम अहमद,रामौतार शाक्य,हाजी अजमल, अवनीश यादव,ओमवीर सिंह,किशोरी लाल शाक्य,अशोक यादव,नवाब सिंह,मनोहर सिंह,सतीश यादव,अमित यादव सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी,नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights