कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर गोष्ठी कर स्वतंत्रता सेनानियो को याद किया

WhatsApp-Image-2023-08-09-at-6.18.46-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े आश्रित परिवार के तीन सदस्यों को शाल पहना कर कांग्रेसजनों ने सम्मानित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की आज से 81 साल पहले 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था की अंग्रेजों भारत छोड़ो और करो या मरो की स्थिति महात्मा गांधी के आवाहन पर उस समय उत्पन्न हो गई थी और इस क्रांति के बाद 5 साल बीतने के बाद आखिरकार भारत की जनता की विजय हुई और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और आज ही के दिन नौ अगस्त 1960 को हमारे फ्रंटल के सबसे मजबूत संगठन युवा कांग्रेस की भी स्थापना की गई थी और मुझे गर्व है कि मैं इसका भी एक अंग रहा हूं और 20 दिसंबर 1978 को जब स्वर्गीय इंदिरा को गिरफ्तार किया गया था तो पुनः युवा कांग्रेसियों ने एक क्रांति दिखाई थी और 26 दिसंबर 1978 को सरकार को इंदिरा को रिहा करना पड़ा था। गोष्टी की मुख्य अतिथि प्रेमलता यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बदायूं ने कहा कि आज हम अपने पूर्वजों की कुर्बानी की वजह से यह देश में हम आजादी की सांस ले रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि उस समय हमारे पूर्वजों ने अपनी आजादी के लिए अंग्रेजों से बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी और बहुत कुर्बानियां दी और आज हमारा भी फर्ज है देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है हमें भी किसी घटना को मूकदर्शक बनकर नहीं देखना है बल्कि देश के लिए हमारा भी कुछ फर्ज बनता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि उस समय देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के आवाहन पर लाखों लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी और हम आज उन कुर्बानियों की वजह से अपने आप को आजाद महसूस करते हैं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर एडवोकेट ने कहा कि आजादी के बाद जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे तब महिला ने उनका गिरेवान पकड़ा और उनसे कहा कि मुझे इस बात की कमी है कैसे देश आजाद हो गया तब नेहरू ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया मेरी बहन देश आजाद है इसी कारण आप एक प्रधानमंत्री का गिरेवान पकड़े हुए हैं यहां पर देश की आजादी के बाद देश को बढ़ाने में जो हमारे नेताओं ने भूमिका निभाई वह भी अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की कुर्बानियों को सलामत रखने के लिए देश में योगदान करना चाहिए ।महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीता सिंह उपाध्यक्षा उपासना सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉक्टर रामरतन पटेल जिला कांग्रेस की मुख्य महासचिव रजनी सिंह एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने भी 9 अगस्त क्रांति दिवस पर कहा की संघर्ष अभी बाकी है और हमें दीन दुखियों की लड़ाई लड़ने का संघर्ष जारी रखना है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बन्ने खां का , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोनपाल शाक्य बीना शाक्य शराफत मियां प्रेमपाल रविंद्र सिंह शोएब खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। उ गोष्टी के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्यारेलाल भंडारी के पुत्र श्री दीन बंधु भंडारी , इदरीश खान पुत्र स्वर्गीय मिंया जान खान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमलता यादव पत्नी स्वर्गीय करण सिंह यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को कांग्रेस जनों ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया। अंत में सभी कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान का गायन कर गोष्टी का समापन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights