डीएम ने ग्राम ढिलवारी में किया अविवादित विरासतों का सत्यापन

PHOTO-2-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा ग्राम ढिलवारी, विकास क्षेत्र दातागंज के निरीक्षण के दौरान अविवादित विरासतों का सत्यापन व विशेष पुनरीक्षण अभियान के कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने बीएलओ व सुपरवाइजर से विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाते हुए 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं के शत प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर बीएलओ को चेतावनी देने व मानदेय काटने, नियमित  समीक्षा बैठके ना करने पर सुपरवाइजर को चेतावनी जारी करने तथा विरासत दर्ज करने में देरी होने पर उत्तरदायी लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में समस्त अविवादित विरासतों को दर्ज करने के लिए 30 मई से 31 जुलाई 2023 तक चलाए गए अभियान का सत्यापन प्राथमिक विद्यालय  ढिलवारी में समस्त ग्रामवासियों के समक्ष किया। उनके द्वारा ग्राम वासियों के समक्ष विरासत पंजिका के अवलोकन के उपरांत 15 अविवादित विरासतों का सत्यापन किया गया ,वहीं एक अविवादित विरासत जिसमें स्वर्गीय सत्येंद्र के एक वर्ष पूर्व मृत्यु होने व उनके पिता स्वर्गीय चंद्रपाल की करीब 12 वर्ष मृत्यु होने के उपरांत अविवादित विरासत दर्ज करने में हुई देरी पर उन्होंने अप्रसंता व्यक्त की। उन्होंने उप जिलाधिकारी दातागंज को निर्देशित किया कि इसकी पूर्ण जांच कर अपनी सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराएं तथा स्वर्गीय चंद्रपाल की विरासत में उनके पुत्र स्वर्गीय सत्येंद्र का नाम अभी तक न दर्ज करने पर उत्तरदायी लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब करने  व कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम के संज्ञान में आया कि उक्त ग्राम में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी विशेष पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत घर-घर सत्यापन नहीं कर रही हैं , जिस पर जिलाधिकारी ने अप्रसंता व्यक्त करते हुए संबंधित बीएलओ को चेतावनी जारी करने  व उनका शनिवार का मानदेय काटने के निर्देश दिए। डीएम ने सुपरवाइजर के कार्यों की समीक्षा करते हुए पाया कि उनके क्षेत्र में 9 बीएलओ हैं लेकिन उनके द्वारा ना तो कार्यों की समीक्षा बैठक की गई और ना ही किसी बीएलओ के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया।  जिस पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की व सुपरवाइजर को चेतावनी जारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सुपरवाइजर व बीएलओ को निर्देश दिए कि वह विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत घर घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित कराए व फॉर्म 6,7 व 8 को नियमानुसार भरवाए। उनके संज्ञान में आया कि अभी तक मात्र गया एक ही फॉर्म भर गया है जिस पर उन्होंने  प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 15 अविवादित विरासत दर्ज की गई हैं और मात्र एक फॉर्म ही अभी तक भरा गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) व सुपरवाइजरों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में लोकसभा के सामान्य निर्वाचन होंगे, इसलिए जो भी युवा 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं उन सभी का मतदाता पंजीकरण आवश्यक रूप से किया जाए, कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के अधिकार से वंचित न हो। मतदान लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है इसमें सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची निष्पक्ष व सुचिता पूर्ण मतदान का आधार है इसका त्रुटि विहीन होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दातागंज सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, अध्यापक, अध्यापिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights