मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने किया मुख्य विकास अधिकारी को सम्मानित

August 4, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से संचालित आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम में 5 ब्रॉड इंडिकेटर्स पर प्रदेश व जनपद बदायूं में विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जनपद बदायूं के ब्लॉक वजीरगंज ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार व बीडीओ वजीरगंज को सम्मानित किया। जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर सीडीओ व अन्य अधिकारियों को बधाई प्रेषित की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम में जनपद बदायूं के छह विकासखंड आते हैं। इस कार्यक्रम अंतर्गत 5 ब्रांड इंडिकेटर्स के फील्ड में विकास खंडों द्वारा कार्य किया जाता है। इन 5 ब्रॉड इंडिकेटर्स में शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, वित्तीय समावेशन तथा आधारभूत संरचना है। उन्होंने बताया कि इन 5 ब्रॉड इंडिकेटर्स के फील्ड में शिक्षा के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद बदायूं के ब्लॉक वजीरगंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी के परिपेक्ष में शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 5 ब्रॉड इंडिकेटर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों व संबंधित जनपद के मुख्य विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में जनपद के ब्लॉक वजीरगंज को प्रथम स्थान मिला तथा कृषि के क्षेत्र में जनपद बरेली के एक ब्लॉक को प्रथम स्थान मिला। इसी प्रकार अन्य तीन इंडिकेटर में भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ब्लॉकों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, उनको भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में 5 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों व उनके जनपद के मुख्य विकास अधिकारियों को सम्मानित करने हेतु बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का नाम आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर व उनकी प्रेरणा से केन्द्र सरकार द्वारा बनाया गया है, नीति आयोग द्वारा इसकी समीक्षा की जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। जनपद में भी 5 ब्रॉड इंडिकेटर्स पर कई कार्य किए गए हैं व कराए जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights