सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के दोष सिद्धि पर रोक लगाई, कांग्रेसियों ने जश्न मनाया

WhatsApp-Image-2023-08-04-at-5.03.08-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जैसे ही जननायक राहुल गांधी जी के दोष सिद्धि पर रोक लगने की खबर बदायूं के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली सभी कांग्रेस जनों में हर्ष की एक लहर दौड़ गई और सभी लोग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैंप कार्यालय पर उत्साह से भरे हुए पहुंच गए ,वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रति अपना आभार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की अंततोगत्वा सत्य की जीत हुई और राहुल गांधी जी को न्याय मिला और उन पर दोष लगाने वालों पर एक संदेश गया कि आखिरकार सत्य की जीत होती है और न्यायपालिका पर भरोसा करते हुए कांग्रेस जनों को विश्वास था कि राहुल गांधी जी के पक्ष में ही फैसला आएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप एडवोकेट ने कहा की कि सर्वोच्च न्यायालय की बेंच ने अपने निर्णय में कहा है की ट्रायल कोर्ट ने सजा देते वक्त 2 साल की सजा देने का कोई कोई कारण नहीं बताया और यह एक वैधानिक कमजोरी थी जिसके कारण सर्वोच्च न्यायालय की बेंच ने दोष सिद्धि को निलंबित किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय लोकतंत्र की जीत है और इस निर्णय के उपरांत भारत की न्यायपालिका पर जनता का भरोसा और बढ़ा है ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा यहअसत्य पर सत्य की जीत है।महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना सिंह ने कहा कि आज सिद्ध हो गया है कि न्याय में देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं हो सकता, और राहुल जी को न्याय मिला। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष गुलनाज बेगम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने भी भारत की न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। इस अवसर पर हसन खान ,रमेश गुप्ता ,सुजान सिंह, परमेश्वरी दयाल रामपाल, नरेंद्र कुमार, अकरम मिंया सुजात हुसैन, शराफत हुसैन ,दिनेश गौड़ ,धर्मेंद्र सिंह ,आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights