अधिवक्ता प्रदीप सिंह कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी फ्रंटल, प्रकोष्ठ एवं विभाग संगठन में मनोनित

WhatsApp-Image-2023-07-31-at-7.53.09-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व महासचिव जिला बार एसोसिएशन एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप सिंह जी को आज जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं की ओर से संगठन में उपाध्यक्ष एवं प्रभारी फ्रंटल, प्रकोष्ठ एवं विभाग संगठन बदायूं मनोनित किया गया। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सौंपकर उनको नियुक्ति पत्र दिया तथा उनका स्वागत किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री ओमकार सिंह जी ने श्री प्रदीप सिंह जी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए श्री प्रदीप सिंह जी का अनुभव कांग्रेस पार्टी के लिए कारगर सिद्ध होगा, और हम आशा करते हैं की श्री प्रदीप सिंह जी के नेतृत्व में संगठन और मजबूती से काम करेगा । इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जितेंद्र चौबे कश्यप ने कहा कि मैं जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष आभारी हूं की उन्होंने एक अच्छे व्यक्तित्व संगठन के जानकार श्री प्रदीप जी को यह जिम्मेदारी दी है निश्चित रूप से उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौर जी ने कहा कि आज का राहुल गांधी जी का सपना है, कांग्रेस का जो सपना है,आपसी विश्वास लाने का सपना है,आपसी भाईचारा बनाने का सपना है,हम सब प्रदीप जी के नेतृत्व में पूरी करने की कोशिश करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर ने कहा कि देश की एकता को खंडित करने की कोशिश की जा रही है,हम सभी को मिलकर देश की अखंडता एवम संविधान को बचाना है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस देश की एकता के पक्ष में है,और जो लोग देश की एकता को तोड़ने का काम कर रहे है, हमेशा उनका विरोध करते रहेंगे। मैं अपने सभी साथियों से अनुरोध करूंगा कि हम सभी को राहुल गांधी जी की अध्यक्षता में,प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष जी की अध्यक्षता में प्रदीप जी के साथ मिल कर देशहित में हर संभव काम करे। sc-st कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा कि ने पूरे जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ प्रदीप सिंह जी नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं प्रभारी फ्रंटल, प्रकोष्ठ एवं विभाग संगठन जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं, का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रदीप सिंह जी का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा।श्री प्रदीप सिंह जी नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं प्रभारी फ्रंटल, प्रकोष्ठ एवं विभाग संगठन जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं ने कहा मुझे मेरी कांग्रेस पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है,उसका पूरी निष्ठा से निर्वाह्न करूंगा और समाज में जो दरार की राजनीति चल रही है उससे हम सब मिल कर कांग्रेस की विचारधारा से खत्म करेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय निकट लाबेला चौक परशुराम चौक,पर जिलाध्यक्ष श्री ओमकार सिंह जी की अध्यक्षता में, , इगलास हुसैन जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के सचिव, राहुल डी चौहान, श्री शिवम यादव बन्ने खां, पप्पू फारुकी, शराफत हुसैन ,हसन खान, जिला सचिव राहुल शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights