नगर पालिका बदायूँ ने गरीबों व शिव भक्तों को बांटा भोजन,पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रजा रहे मौजूद

WhatsApp-Image-2023-07-30-at-5.14.54-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। रविवार को लालपुल स्थित दास पेट्रोल पंप के बराबर नगर पालिका परिषद बदायूं ने कैंप लगाकर गरीबों व शिव भक्तों को भोजन वितरण किया। निकाय चुनाव में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने शहर की जनता से चुनावी भाषण में वायदा किया था की फात्मा रजा को जनता चेयरमैन बनने का मौका देगी तब हर महीने में दो रविवार को गरीब जनता को निशुल्क भोजन बाटा जायेगा। माह जुलाई के प्रथम रविवार को नगर पालिका कैंपस में गरीबों को निशुल्क भोजन बाटा गया। आज उसी क्रम में जुलाई माह के अंतिम रविवार को गरीबों व शिव भक्तों भोजन बाटा गया। इस तरह बदायूं की जनता से किया वादा पूर्व मंत्री आबिद रजा पूरा कर रहे है तथा कछला से आने वाले शिव भक्तों (कावरियों) का भी स्वागत किया। आज नगर पालिका निशुल्क रसोई में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने स्वयं अपने हाथो से गरीबों व शिव भक्तों को खाना खिलाया इसकी पूरे शहर में परसंशा हो रही है। इस मौके पर सभासद गिरीश शुक्ला, अनवर खान, मुख्तयार बाबा, नावेद, श्याम बाबू, जया साहू, राजा, छोटे शेख, मुशाईद, चंदेल, मनोज कश्यप, भू देवी व राहत चौधरी, डॉक्टर नन्नू, तन्नू, अजहर, अनीस सिद्दिकी, छोटू, बब्लू, हर्षित यादव, वसीम सैफी, अली अल्वी, महेश सक्सेना, मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका के रजनीश शर्मा समेत सभी स्टाफ ने भोजन वितरण में सहयोग किया। अंत में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने सभी सभासद व सहयोगी का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights