गमगीन माहौल में दफन हुए ताजियेहजरत इमाम हुसैन की शहादत पर सभी की नम हुईं आंखें

Screenshot-2023-07-29-205353
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद ताजा करते हुए जगह जगह मजलिसों का दौर चला जो देर रात तक जारी रहा। वहीं महिला – पुरुषों व बच्चों ने ताजियों पर जाकर नियाज फातिहा दिलाई। इससे पूर्व ताजियों पर मेंहदी चढ़ाकर हजरत इमाम हुसैन व हजारत इमाम हसन की शहादत की याद ताज़ा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को कर्बला जाकर ताजियों को दफन किया गया और लंगर का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। नगर के मौहल्ला गंज शहीदां, मानकपुर रोड , बहादुर गंज , पठान टोला में रंग बिरंगी झालरों से सुसज्जित झिलमिल रौशनी आकर्षण का केंद्र रही ।

मानकपुर रोड पर रखे ताजियों पर खासी भीड़ देखी गई। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए वहीं पालिका प्रशासन ने सफाई आदि की व्यापक व्यवस्था की। वहीं नगर के समीपवर्ती गांव मानकपुर में ताजियादारी की धूम रही । हर साल की तरह इस साल भी गांव में ताजिये उठाये गए और लंगर दारी का दौर देर शाम तक जारी रहा । जगह जगह मजलिसें हुईं और हजरत इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र हुआ ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights