मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुम्बई में जेलर रहे कवि यमदूत सहित कई वरिष्ठ साहित्यकारों को किया सम्मानित

July 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने मुंबई, कानपुर और बरेली के वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। डी. डी. पुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में हुए कार्यक्रम में सम्मानित सहित्यकारों में मुंबई के सेवानिवृत जेलर रहे हरीश शर्मा यमदूत, राष्ट्रपति से सम्मानित कानपुर के डॉ. राधे श्याम मिश्र, नवगीतकार रमेश गौतम, डॉ. राकेश यदुवंशी, डा. राहुल वर्मा और संजय गुप्ता को हार, शाल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के कार्यक्रम अध्यक्ष शायर रणधीर प्रसाद गौड़, विशिष्ट अतिथि मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, वीरेन्द्र अटल, शायर हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, चेतन चैतन्य, सत्यपाल सजग, सुरेन्द्र लाला और कार्यक्रम की संयोजिका सत्यवती सत्या ने प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संचालन कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। कार्यक्रम में काव्य की धारा भी बही जिसमें मुकेश कुमार सक्सेना, डॉ. राजेश शर्मा ककरेली, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, सत्यवती सिंह सत्या,कमल कांत तिवारी, स्वाति मिश्रा, दीपक कपूर, अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी, रामकुमार कोली और शिवरक्षा पांडेय सहित कई कवियों ने अपने गीतों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सभी का आभार संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights