मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्री हरमिलाप सनातन स्कूल में अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहने का संदेश, स्कूल में जागरूकता गतिविधि आयोजित

November 25, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Stranger Awareness Activity (अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहने की गतिविधि) आयोजित की गई। गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी असहज परिस्थिति में तत्काल मदद लेने के बारे में जानकारी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय प्रबंधक डीके चड्ढा, अध्यक्ष सुषमा कथूरिया एवं प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा के निर्देशन में आयोजित गतिविधि में अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि वे माता-पिता अथवा शिक्षक की अनुमति के बिना किसी अनजान व्यक्ति के साथ कहीं न जाएं। अजनबी व्यक्तियों से अपना नाम, पता, फोन नंबर, स्कूल की जानकारी सहित अन्य व्यक्तिगत विवरण साझा करने से भी बचें।

बच्चों को बताया गया कि किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ, उपहार या किसी अन्य लालच को स्वीकार न करें। यदि कोई अनजान व्यक्ति उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहे या किसी परिस्थिति में असहज अथवा असुरक्षित महसूस हो तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को जानकारी दें।

गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों को यह भी सिखाया गया कि असहज स्थिति में स्पष्ट रूप से ‘नहीं’ कहना, मदद के लिए आवाज उठाना और घटना को छिपाने के बजाय तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताना बेहद जरूरी है। बच्चों ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सुरक्षा संबंधी नियमों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर अध्यापिकाएं रागिनी शर्मा, नित्या सैनी, सुरभी सक्सेना, आशा शर्मा, शालिका रस्तोगी, कोमल सैनी एवं सुधा रानी सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी सुरक्षा जानकारी देना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। ऐसी जागरूकता गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights