आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त

348
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर व़ाइब्रन्ट् इण्डिया (PM YASASVI) योजनान्तर्गत ओ0बी0सी0 एवं अन्य छात्रों को टॉप क्लास शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित छात्र/छात्राओं को कक्षा 9-10 में अध्ययन हेतु रू0 75000.00 प्रतिवर्ष तथा कक्षा 11-12 में अध्ययन हेतु 1,25,000.00 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10.08.2023 (रात्रि 11ः50 तक) है। आवेदन पत्र में संशोधित करने की तिथि 12.08.2023 से 16.08.2023 तक निर्धारित है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि वेबसाइट पर बाद में प्रदर्शित की जायेगी एवं परीक्षा दिनांक 29.09.2023 (शुक्रवार) को सम्पन्न होगी। परीक्षा पेपर पेन मोड ;व्डत्द्ध पर आधारित होगी। आवेदन की पात्रता हेतु माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 2,50,000.00 (रू0 दो लाख पचास हजार मात्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए छात्र के पास ऐक्टिव वैध मोबाइल नं0, आधार नम्बर (यू0आई0डी0), आधार लिंक बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (2,50,000.00 रू0 दो लाख पचास हजार से अधिक का न हो)। छात्र अन्य पिछड़ा वर्ग, गैर-अधिसूचित, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू जनजाति से सम्बन्धित हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights