चर्चित तीन संविदा कर्मीयों के खिलाफ भाकियू ने भरी हुंकार

WhatsApp-Image-2023-07-27-at-8.17.38-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सिलहरी। विकासखंड सालारपुर क्षेत्र के गांव गुरुपुरी विनायक मे आवास पर भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत हुई। जिसमें मुख्य मुद्दा बिजली घर सिलहरी के चर्चित तीन संविदा कर्मियों का बना रहा। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन असली के जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा की यह चर्चित तीन संविदा कर्मीयों लाइनमैनो के खिलाफ एमएफ हाईवे किनारे सिलहरी बिजली घर पर 19/7/2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया था। उसी समस्या को संज्ञान में लेते हुए। एवं राठौर ने कहा कि चर्चित तीनों संविदा कर्मी लैनमैन एवं अवर अभियंता के खिलाफ ज्ञापन द्वारा समस्या प्रशासन को अवगत कराई थी उसका समाधान नहीं हुआ। जबकि 10 दिनों का समय दिया था। भा0कि0यू0 के जिला उपाध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने कहा कि चर्चित तीनों संविदा कर्मी लाइनमैन सिलहरी बिजली घर के सटेक गांव के रहने वाले हैं। बिजली घर सिलहरी के क्षेत्र मे कनेक्शन धारकों के साथ वीडियोग्राफी करके अवैध तरीके से धन एवं चर्चित तीन संविदा कर्मियों लैनमेनो के संरक्षण में कई गांवों में चोरी से निजी नलकूप भी चल रहें हैं।जो निजी नलकूपों का बिजली विभाग के पास आज तक कोई रिकॉर्ड नहीं है। और ना ही विभाग के नवादा स्टोर भंडार से इन निजी नलकूपों की विद्युत सामग्री कोई प्राप्त नहीं हुई है। जो तीन चर्चित संविदा कर्मियों लाइनमैनो के संरक्षण से मौके पर विद्युत सामग्री एवं लाइन खींची हुई हैं। जिससे आभास होता है तीन चर्चित संविदा कर्मियों ने बिजली घर सिलहरी क्षेत्र के हर गांवों जनता के प्रति दहशत का माहौल बना रखा है। और कहा कि चर्चित तीनों लाइनमैनो को पोल पर चढ़ना भी नहीं आता है। इन्होंने एक प्राइवेट तौर से असिस्टेंट लाइनमैन अपने संरक्षण में रख लिया है। जो क्षेत्र में जाकर अवैध तरीके से ऊगाई कराने का कार्य करता है। जो बिजली विभाग के उच्चअधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।और जिसमें दो संविदा एक ही परिवार से सगे चचेरे भाई हैं एवं तीसरा पड़ोसी है। चर्चित तीन संविदा कर्मी लैनमैनो के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं होती है तो 30 जुलाई को जिला मुख्यालय डिवीजन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सूरज पाल सिंह, प्रमोद सिंह, पप्पू सिंह, प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौरव प्रजापति, रामसेवक, दयाराम, धन सिंह, अंगन सिंह, ओमपाल सिंह, विनोद कुमार, कल्लू सिंह, बाबू पाली, आदि किसान मौजूद रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights