रालोद ने मणिपुर हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

IMG-20230727-WA0032
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मणिपुर राज्य में विगत दिनों घटित दुर्भाग्यपूर्ण एवं बर्बरता पूर्ण घटना की राज्यसभा में घोर निंदा करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर रालोद ने आज जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। इसी क्रम में आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में रालोद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कर ज्ञापन सौंपा किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी को सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करने एवम् अपना वक्तव्य देने की जरूरत है पर वो इस घटना पर मौन हैं ।हम सब लोग जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से मणिपुर में सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग करते हैं। युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव योगेश यादव ने कहा कि हम सब लोग मांग करते हैं कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में मणिपुर नरसंहार की निष्पक्ष जांच करने के लिए कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच करायी जाये इस घटना के मुख्य दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
रालोद अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष फुरकान खान ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं आदिवासियों दलितों तथा गरीबों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाए जाने की हम महामहिम से मांग करते हैं मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा मुहैया कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर युवा नेता मनोज पाल ,अनिल यादव एडवोकेट,जयकिशन लाल शर्मा, सुभाष यादव एडवोकेट, चौधरी चिराग सिंह, आर्येन्द्र कुमार, धुव्र यादव, वादशाह सिंह, ओमवीर सिंह, सुरेश सिंह, कौशिक प्रताप सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights