मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल को ‘मिशन शक्ति’ केकार्यों के लिए सी0बी0एस0ई0 के प्रथम स्कूल के रूप में मिला सम्मान

July 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आज ‘महिला कल्याण मंत्रालय’ की ओर से ‘मिशन शक्ति मंच’ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूँ की अपर जिला जज सारिका गोयल मुख्य अध्यक्ष थीं। उनके अलावा महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयिका छवि वैश्य, बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार के साथ रचना सिंह एवं चंद्रभान भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हेल्पलाइन नंबर के साथ-ंउचयसाथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन शक्ति मंच के कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा मदर एथीना स्कूल को सी0बी0एस0ई0 के एकमात्र प्रथम स्कूल के रूप में चयनित किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अतः इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षा महोदया द्वारा प्रधानाचार्या महोदया पवित्रा यादव को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के कक्षा-ंउचय10 के जिले में तीसरा स्थान एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओजस्व तोमर को भी शील्ड एवं प्रशस्ति-ंउचयपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा महोदया सारिका गोयल द्वारा बच्चों को भूजल संरक्षण के संबंध में भी बताते हुए उनको जल को बर्बाद न करने एवं उसका संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर विद्यालय द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि पर समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे ही मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights