उझानी। नगर के एक मौहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने ससुरालीजन पर मारपीट करने के साथ ही घर से निकालने व दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार को कस्बा उझानी के मौहल्ला गंज शहीदा की रहने वाली विवाहिता रिजवाना पत्नी अहमद रजा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल प्लाट की मांग करते हैं और न देने पर उसे मारते पीटते हैं। रिजवाना ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसका सामान भी फेंक दिया। वह ई – रिक्शा में अपना सामान भरकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। फिलहाल उसने कोतवाली में तहरीर दी है।