बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार भी सिखाए जाएं: डीएम

PHOTO_458-13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी ने विकासखंड सालारपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दहेमी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं संविलियन विद्यालय मोंगर का प्रेरणा एप निरीक्षण किया। विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखा और निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्थाएं विद्यालय में ठीक रखी जाए। विद्यालयों में साफ-सफाई पठन-पाठन का अच्छे ढंग से बच्चों को कराया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय दहेमी में बच्चों से गिनती पहाड़े सुने। बच्चों को मैन्यु अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाए। हैंड वास, शौचालय विद्यालय परिसर की साफ-सफाई आदि की साफ-सफाई अच्छे ढंग से की जाए। डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बालिकाओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं शिक्षक बनकर बालिकाओं को टेंस के बारे में ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया और उनसे पूछा। बालिकाओं द्वारा कंप्यूटर लैब एवं पुस्तकालय में कंप्यूटर चलाने के बारे में एवं पुस्तकें पढ़ने के संबंध में बालिकाओं से जानकारी ली।

डीएम ने बच्चों से कहा कि पुनः विद्यालय आएंगे जब तक सभी बच्चे पर्यावरण पर अच्छी-अच्छी तस्वीरें तैयार करें। सर्वश्रेष्ठ 3 बच्चों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि टूर बनाकर बच्चों को घुमाया जाए। विद्यालय में बच्चों से वृक्षारोपण कराया जाए। छुट्टी पड़ गई 5 बालिकाओं के बारे में जानकारी ली और उनके अभिभावकों से फोन कर कारण जाना। छात्रावास की व्यवस्थाओं को देखा और कहा कि बालिकाओं को रोकने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने तत्पश्चात संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें दो शिक्षा मित्र प्रीति एवं वैभव कुमार अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक दिन का मानदेय काटने के साथ स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। विद्यालय की साफ-सफाई ढंग से ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखा जाए। समस्त शिक्षक समय से आकर बच्चों को मेहनत से पढ़ाएं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए सभी बच्चे स्कूल आना चाहिए। विद्यालय में निपुण ऐप पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने कहा कि जिन बच्चों में आईफ्लू के लक्षण दिखें तो उनकी आखों में आईड्राॅल डाली जाए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights